{"_id":"6aab7034638c5d7a860ac9b9","slug":"b-sc-student-stabbed-to-death-in-gorakhpur-killed-while-sleeping-at-home-2026-09-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बरामदे में सो रहे बीएससी छात्र की चाकू मारकर हत्या, पिता के इलाज के लिए परिवार गया था बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बरामदे में सो रहे बीएससी छात्र की चाकू मारकर हत्या, पिता के इलाज के लिए परिवार गया था बाहर
Thu, 17 Sep 2026 10:15 AM IST
Rohit Singh
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: Rohit Singh
Updated Thu, 17 Sep 2026 10:15 AM IST
बांसगांव थाना क्षेत्र के जयंतीपुर गांव में बृहस्पतिवार भोर घर के बाहर बरामदे में सो रहे बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान शुभम मिश्रा (19) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
मृतक शुभम मिश्रा की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बांसगांव थाना क्षेत्र के जयंतीपुर गांव में बृहस्पतिवार भोर घर के बाहर बरामदे में सो रहे बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र शुभम मिश्रा (19) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। तड़के करीब पांच बजे हुई वारदात की जानकारी मिलते ही गांव में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। हत्या के कारण और हमलावरों के बारे में फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
ग्रामीणों के मुताबिक, शुभम बुधवार रात खाना खाने के बाद घर के बाहर बरामदे में सोने चला गया था। परिवार के लोग उसके पिता स्वदेश मिश्रा के इलाज के लिए लखनऊ गए हुए थे। बताया गया कि स्वदेश की किडनी खराब है और उनका ट्रांसप्लांट कराने के लिए पूरा परिवार लखनऊ गया था। घर पर शुभम अकेला था। इसी दौरान भोर में अज्ञात हमलावर ने सोते समय उसके सिर पर चाकू से वार कर दिया।
विज्ञापन
घटना के बाद गंभीर हालत में शुभम को एंबुलेंस से पीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुभम दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। मां सुधा मिश्रा को घटना की सूचना दे दी गई है। परिजन लखनऊ से गोरखपुर के लिए रवाना हो गए हैं जबकि रिश्तेदार भी गांव पहुंचने लगे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन