{"_id":"5f181062b49a0016c42401ac","slug":"action-will-be-taken-if-khatara-buses-come-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"खटारा बसें बाहर निकली तो होगी कार्रवाई, दो कर्मचारियों के निलंबन से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खटारा बसें बाहर निकली तो होगी कार्रवाई, दो कर्मचारियों के निलंबन से मचा हड़कंप
Wed, 22 Jul 2020 03:39 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 22 Jul 2020 03:39 PM IST
विज्ञापन
roadways
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर परिक्षेत्र की सड़क पर दौड़ती खटारा बस अवध क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पकड़े जाने के बाद स्थानीय अधिकारियों की आंख खुली है। क्षेत्रीय प्रबंधक डीवी सिंह ने सभी एआरएम को निर्देश दिया है कि डिपो से खटारा बसें न निकाली जाएं अगर ऐसा हुआ तो कड़ी कार्रवाई होगी। राप्तीनगर डिपो से खटारा बस सड़क पर भेजने के मामले में दो कर्मचारियों को निलंबित होने के बाद कर्मचारियों में हड़कंप है।
विज्ञापन
राप्तीनगर डिपो के कर्मचारियों ने रोडवेज की बस में टूटे शीशे को रस्सी से बांधकर रवाना कर दिया था। जिसके बाद सेवा प्रबंधक धनजी राम ने राप्तीनगर डिपो के मैकेनिक, विद्युत फिटर को निलंबित कर दिया था। इसके साथ ही दो अन्य कर्मचारियों को नोटिस जारी की गई थी।
विज्ञापन
18 जुलाई को अवध स्टेशन के प्रबंध निदेशक की जांच में इन खटारा बसों के संचलन का सच सामने आया है। बस के बाए साइड व्यू मिरर रस्सी से बंधा था, पिछला बंफर का फाइबर क्षतिग्रस्त था। इसके साथ ही पंजीकरण प्लेट टूटा, बैट्री बॉक्स का लॉक टूटा पाया गया।
विज्ञापन
100 से अधिक बसें हैं खटारा
रोडवेज के बेड़े में 100 से अधिक खटारा बसें हैं। बारिश में यात्रियों को काफी दिक्कत होती है। बसों के शीशे टूटे हुए हैं तो बारिश में बसों से पानी टपकना सामान्य बात है। कार्रवाई के बाद गोरखपुर डिपो के साथ ही राप्तीनगर डिपो के कर्मचारों में खौफ दिख रहा है। आरएम डीवी सिंह का कहना है कि डिपो से बसें अच्छी हालत में निकलें, यह निर्देश पहले से ही जारी है। लापरवाही बतरने पर ही कर्मचारियों पर कार्रवाई हुई है।