{"_id":"63e9ee163cc8aae36c0d8974","slug":"ac-sleeper-bus-service-started-between-sonauli-delhi-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: सोनौली-दिल्ली के बीच एसी स्लीपर बस सेवा शुरू, हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: सोनौली-दिल्ली के बीच एसी स्लीपर बस सेवा शुरू, हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना
Mon, 13 Feb 2023 01:30 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 13 Feb 2023 01:30 PM IST
30 सीटर स्लीपर एसी बस में सौनौली से दिल्ली तक सफर करने के लिए यात्रियों को 2,784 रुपये किराया देना होगा। गोरखपुर से दिल्ली का किराया 2485 रुपये तय किया गया है, जबकि लखनऊ तक जाने वाले यात्रियों को 932 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विस्तार
पहली बार सौनौली-दिल्ली वाया गोरखपुर की बीच परिवहन निगम ने दो एसी स्लीपर बस सेवा की शुरूआत की है। रविवार की शाम एसपी यातायात डॉ. एमपी सिंह और आरएम रोडवेज पीके तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया।
विज्ञापन
30 सीटर स्लीपर एसी बस में सौनौली से दिल्ली तक सफर करने के लिए यात्रियों को 2,784 रुपये किराया देना होगा। गोरखपुर से दिल्ली का किराया 2485 रुपये तय किया गया है, जबकि लखनऊ तक जाने वाले यात्रियों को 932 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
सौनौली से रोजाना शाम 5:30 बजे चलकर यह बस अगले दिन सुबह आठ बजे दिल्ली पहुंचेगी। गोरखपुर से इस सेवा के छूटने का समय रात के 8:30 बजे तय है। दिल्ली से चलने वाली दूसरी बस शाम 5:30 बजे छूटकर अगले दिन सुबह पांच बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
बस से यात्रा करने के लिए ऑनलाइन टिकट की सुविधा के साथ ही यदि सीट खाली है तो बस में भी टिकट दिए जाने की सुविधा मिलेगी। बस सेवा के शुभारंभ अवसर पर एआरएम गोरखपुर डिपो महेश चंद्र, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी मनोज मणि व सुधीर श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।