{"_id":"6ad314c81c8f3770a60a8598","slug":"who-is-anirudh-ravichander-career-net-worth-relationship-with-rajinikanth-sunrisers-ceo-kavya-maran-future-hus-2026-10-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कौन हैं अनिरुद्ध रविचंदर?: 'कोलावरी डी' से चर्चा में आए, रजनीकांत से है खास कनेक्शन; जानें कितनी है नेट वर्थ","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
कौन हैं अनिरुद्ध रविचंदर?: 'कोलावरी डी' से चर्चा में आए, रजनीकांत से है खास कनेक्शन; जानें कितनी है नेट वर्थ
Sat, 17 Oct 2026 11:56 AM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:56 AM IST
Who Is Anirudh Ravichander: अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि अनिरुद्ध कौन हैं और क्या करते हैं।
विज्ञापन
अनिरुद्ध रविचंदर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अनिरुद्ध रविचंदर इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, वह जल्द ही सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन और कावेरी मारन की बेटी और सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ काव्या मारन के साथ शादी करने जा रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि अनिरुद्ध आखिर है कौन।
विज्ञापन
Trending Videos
अनिरुद्ध रविचंदर
- फोटो : सोशल मीडिया
कौन हैं अनिरुद्ध रविचंदर?
अनिरुद्ध रविचंदर साउथ सिनेमा के मशहूर म्यूजिक कंपोजर हैं। उनका जन्म 16 अक्टूबर, 1990 को चेन्नई में हुआ। अनिरुद्ध के पिता रवि राघवेंद्र इंडियन एक्टर हैं और उनकी माता लक्ष्मी रविचंदर क्लासिकल ड्रांसर हैं। अनिरुद्ध ने अपनी ग्रेजुएशन लोयोला कॉलेज चेन्नई से की। इसके बाद उन्होंने लंदन के ट्रिनिटी कॉलेज और म्यूजिक से पियानो सीखा। वह फ्यूजन बैंड का भी हिस्सा रह चुके हैं और साथ ही अनिरुद्ध ने साउंड इंजीनियरिंग में भी डिप्लोमा किया है।

किस फिल्म से अनिरुद्ध ने किया डेब्यू?
अनिरुद्ध ने बेहद कम उम्र में संगीत की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई। साल 2012 में फिल्म '3' से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की। इस मूवी के गाने 'व्हाई दिस कोलावेरी डी' से उन्हें देशभर में पहचान मिली। यह गाना सोशल मीडिया पर जबरदस्त लोकप्रिय हुआ और अनिरुद्ध रातों रात चर्चा में आ गए।
अनिरुद्ध ने इन फिल्मों के लिए भी किया संगीत तैयार
इसके बाद अनिरुद्ध ने 'विक्रम', 'जेलर', 'लियो' और 'जवान' जैसी फिल्मों के लिए संगीत तैयार किया। उनके गाने युवाओं के बीच काफी फेमस हैं। शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' के संगीत ने भी उन्हें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बड़ी पहचान दिलाई।

रजनीकांत से क्या है कनेक्शन?
अनिरुद्ध रविचंदर का सुपरस्टार रजनीकांत के परिवार से खास रिश्ता है। दरअसल, अनिरुद्ध के पिता रवि राघवेंद्र और रजनीकांत की पत्नी लता रजनीकांत सगे भाई-बहन है। ऐसे में रजनीकांत रिश्ते में अनिरुद्ध के फूफा हुए। वहीं, रजनीकांत की बेटियां ऐश्वर्या और सौंदर्या उनकी कजिन हैं।
कितनी है अनिरुद्ध रविचंदर की नेट वर्थ?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनिरुद्ध रविचंदर की अनुमानित नेटवर्थ करीब 50 करोड़ रुपये बताई जाती है। वह एक फिल्म के लिए संगीत तैयार करने के बदले लगभग 8 से 10 करोड़ रुपये तक फीस लेते हैं। उनकी कमाई का मुख्य जरिया फिल्मों में संगीत देना, गाने गाना, लाइव कॉन्सर्ट समेत अन्य प्रोजेक्ट हैं।

अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन
- फोटो : सोशल मीडिया
कब होगी अनिरुद्ध और काव्या की शादी?
कपल की शादी कब होगी इसकी जानकारी तो अभी सामने नहीं आई है, लेकिन तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने यह पुष्टि कर दी है कि अनिरुद्ध और काव्या की शादी का रिसेप्शन 21 नवंबर को चेन्नई में होगा।