फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   toxic ott release in trouble makers demands 200 crore while platforms offers 30 crores

ओटीटी रिलीज: ‘टॉक्सिक’ की डिजिटल रिलीज में पेंच, मेकर्स की मांग और प्लेटफॉर्म के प्रस्ताव के बीच अटकी फिल्म

Mon, 07 Sep 2026 01:05 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Mon, 07 Sep 2026 01:05 PM IST
सार
Register For Event

Toxic Ott Release: फिल्म ‘टॉक्सिक’ के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए दर्शकों को काफी इंतजार करना पड़ा। अब लगता है कि फिल्म की ओटीटी रिलीज में भी काफी वक्त लग सकता है। जानिए क्या है इसके पीछे की वजह?

विज्ञापन
toxic ott release in trouble makers demands 200 crore while platforms offers 30 crores
'टॉक्सिक' - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कई बार रिलीज डेट टलने के बाद बीते 26 अगस्त को आखिरकार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई। कमाई में मामले में यह फिल्म 13 दिनों में 250 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंच चुकी है। हालांकि, इसके बजट (500 से 600 करोड़) पर नजर डालें तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप ही मानी जा रही है। 

विज्ञापन

अब सुनने में आया है कि जो दर्शक फिल्म की ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें और इंतजार करना पड़ सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के मेकर्स और ओटीटी प्लेटफॉर्म के बीच डील तय नहीं हो पा रही। जानें क्या है इसकी वजह?
विज्ञापन


मेकर्स की कैसी जिद ?
‘टॉक्सिक’ ने पहले हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की थी। मगर दूसरे हफ्ते से फिल्म की कमाई गिरने लगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की स्ट्रीमिंग को लेकर मेकर्स को रिलीज से पहले 150 करोड़ का ऑफर दिया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी मेकर्स 200 करोड़ पर अटके हुए थे। उनकी इस डिमांड की वजह से काफी वक्त तक फिल्म के ओटीटी रन को लेकर किसी तरह का फैसला नहीं हो पाया।

toxic ott release in trouble makers demands 200 crore while platforms offers 30 crores
टॉक्सिक - फोटो : एक्स

रिलीज के बाद पलटी बाजी  
‘टॉक्सिक’, यश और गीतू मोहनदास समेत पूरी स्टारकास्ट के लिए एक महत्वकांक्षी फिल्म थी। सभी को फिल्म के हिट होने की उम्मीद थी और भरोसा था कि यह तगड़ी कमाई करेगी। इस वजह से मेकर्स ने शुरुआत में 150 करोड़ के ऑफर पर भी मुहर नहीं लगाई। अब रिलीज के बाद बाजी पलट गई और फिल्म को उतने पैसे भी ऑफर नहीं किए जा रहे।

कहां अटकी है डील?

  • ओटीटी प्लेटफॉर्म फिल्म की रिलीज से पहले 150 करोड़ का ऑफर कर रहे थे।
  • फिल्म के रिलीज होने के बाद उन्होंने मेकर्स को सिर्फ 30 करोड़ रुपये पर राजी होने कहा है। 
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के निगेटिव रिव्यू इसका पहला कारण हैं। 
  • वहीं फिल्म की पहले हफ्ते के बाद घटती कमाई ने भी इस ऑफर को प्रभावित किया है। 
  • चर्चा है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अब दृश्यों को लेकर खास तरीके की पाबंदी है। ऐसे में 'टॉक्सिक' में ओटीटी पर भी कई कट लगाए जा सकते हैं।

toxic ott release in trouble makers demands 200 crore while platforms offers 30 crores
'टॉक्सिक' के सेट पर कियारा आडवाणी - फोटो : instagram @kiaraaliaadvani

कैसा है टॉक्सिका का कलेक्शन ? 
यश, कियारा आडवाणी और नयनतारा समेत लंबी स्टार कास्ट से सजी इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 239.30 करोड़ रुपये कमाए।

  • दूसरे शुक्रवार इसने 1.75 करोड़ रुपये कमाए।  
  • शनिवार को फिल्म का कलेक्शन 2.28 करोड़ रुपये रहा।
  • रविवार को फिल्म ने थाेड़ा फायदा उठाते हुए 2.42 करोड़ की कमाई की।
  • सोमवार को खबर लिखे जाने तक फिल्म 14 लाख रुपये कमा चुकी है। 
  • फिल्म ‘टॉक्सिक’ का अब तक कुल कलेक्शन 245.89 करोड़ रुपये हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed