फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   salman khan will be first guest at koffee with Karan season 9 first episode may appear solo

Koffee With Karan 9: जल्द शुरू होगा ‘काफी विद करण’ का नया सीजन, पहले एपिसोड में गेस्ट होगा यह सुपरस्टार

Mon, 24 Aug 2026 07:33 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Mon, 24 Aug 2026 07:33 PM IST
सार
Register For Event

Koffee with Karan Season 9: करण जौहर अपने चर्चित टॉक शो 'कॉफी विद करण' के नौंवे सीजन के साथ वापसी करने जा रहे हैं। सुनने में आया है कि इस सीजन के पहले ही एपिसोड में करण बॉलीवुड के एक बड़े सुपरस्टार को लेकर आने वाले हैं। जानिए कौन है यह अभिनेता?

विज्ञापन
salman khan will be first guest at koffee with Karan season 9 first episode may appear solo
करण जौहर - फोटो : X

विस्तार

करण जौहर अपने चर्चित टॉक शो ‘काफी विद करण 9’ के साथ जल्द वापसी करने वाले हैं। सुनने में आया है कि इस नौंवे सीजन के पहले एपिसोड में सलमान खान मुख्य अतिथि बनकर शिरकत कर सकते हैं। सलमान इससे पहले पिछले कुछ सीजन में शो पर अपने पिता सलीम खान और भाईयों के साथ भी नजर आ चुके हैं। 

विज्ञापन

आमतौर पर फैंस सलमान को ज्यादा टॉक शोज का हिस्सा बनते नहीं देखते। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान जल्द ही ‘काफी विद करण’ के सीजन 9 के पहले एपिसोड में मेहमान बनकर पहुंच सकते हैं। सूत्रों की माने को इस प्रीमियर एपिसोड के लिए सलमान ने हामी भर दी है। इस बार वह शो में सोलो गेस्ट के रूप में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन

salman khan will be first guest at koffee with Karan season 9 first episode may appear solo
'कॉफी विद करण' में सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

पिता संग शो के सीजन 4 में पहुंचे थे

करण जौहर के शो ‘काफी विद करण’ के चौथे सीजन में सलमान खान अपने पिता सलीम खान के साथ पहुंचे थे। जहां उन्होंने निजी जीवन से जुड़े कई खुलासे किए थे।
  • 'कॉफी विद करण सीजन 4' में सलमान खान ने बताया था कि वह अब तक वर्जिन हैं। 
  • वहीं अपनी शादी को लेकर एक्टर ने खुलासा किया था कि एक बार उनकी शादी आखिरी वक्त पर रुक गई थी। क्योंकि उनकी होने वाली दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। 
  • इसके साथ ही एक्टर ने कहा था कि वह खुद को एक परफेक्ट अभिनेता नहीं मानते। 
  • इस सीजन में उन्होंने शाहरुख खान और अपने रिश्तों पर भी बात की थी।
  • सलमान ने कहा कि वह और शाहरुख अब एक-दूसरे के साथ अच्छे और समझदारी भरे रिश्ते में हैं।

salman khan will be first guest at koffee with Karan season 9 first episode may appear solo
सलमान खान, सोहेल खान, अरबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया

सीजन 5 में भाईयों के साथ पहुंचे  
‘काफी विद करण’ के पांचवे सीजन में एक्टर सलमान खान अपने भाई अरबाज और सोहेल के साथ पहुंचे थे। तब भी उन्होंने कहा कि हन तीनों भाइयों की परवरिश बड़ी साधारण सी रही है। सलमान ने बताया था कि अब और उनके भाई आपस में सब कुछ शेयर करते थे। सोहेल तो आज भी कभी-कभी उनकी चीजों का उपयोग करते हैं। इसके साथ ही सलमान ने बताया था कि वह बच्चे चाहते हैं। हालांकि शादी को लेकर तब भी उनका कोई इरादा नहीं है।

विज्ञापन

salman khan will be first guest at koffee with Karan season 9 first episode may appear solo
'कॉफी विद करण' में करण जौहर - फोटो : करण जौहर इंस्टाग्राम

'कॉफी विद करण' के बारे में  
'कॉफी विद करण' को फिल्ममेकर करण जौहर होस्ट करते हैं। यह शो पहली बार 2004 में टेलीकास्ट हुआ था। तब से लेकर अब तक 22 साल में इसके 8 सीजन आए हैं और सलमान खान इसमें सिर्फ दो बार शामिल हुए हैं। इस नौवें सीजन से सलमान इस शो पर तीसरी बार मेहमान बनकर पहुंचेंगें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed