फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Salman Khan Visit Ashish Shelar Residence During Ganpati Stop Security From Pushing Child

सलमान खान: भारी भीड़ के बीच बच्चे को परेशान होते देख रुके भाईजान, ड्राइवर को क्यों लगाई फटकार?

Fri, 18 Sep 2026 02:07 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Fri, 18 Sep 2026 02:07 PM IST
सार
Register For Event

Salman Khan Viral Video: सोशल मीडिया पर सलमान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह गणपति बप्पा के दर्शन करने के बाद वापस अपनी कार की तरफ जाते नजर आते हैं और इस दौरान एक्टर एक बच्चे के लिए रुक जाते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर ये पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
Salman Khan Visit Ashish Shelar Residence During Ganpati Stop Security From Pushing Child
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों लगातार मुंबई में गणेश चतुर्थी समारोह में शामिल हो रहे हैं। वह पहले अंबानी परिवार के घर दिखाई दिए। इसके बाद बहन अर्पिता और भाई सोहेल खान के घर भी पहुंचे थे। अब हाल ही में अभिनेता का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार के घर गणेश चतुर्थी समारोह के दौरान बप्पा के दर्शन करने पहुंचे थे। 
विज्ञापन


दर्शन के बाद जब सलमान खान बाहर निकले, तो उनके आसपास फैंस और पैपराजी की भीड़ जमा हो गई। भीड़ को देखते हुए सलमान ने लोगों से रास्ता खाली करने और पीछे हटने की अपील भी की। एक्टर ने हाथ जोड़कर लोगों से रास्ता देने का अनुरोध किया। 
विज्ञापन

Salman Khan Visit Ashish Shelar Residence During Ganpati Stop Security From Pushing Child
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉडीगार्ड से लगा बच्चे को धक्का
हालांकि, जब भीड़ को संभालना मुश्किल होने लगा, तो सलमान की सिक्योरिटी टीम उन्हें कार की तरफ ले जाने लगी। इसी दौरान भीड़ में खड़े एक बच्चे को गलती से बॉडीगार्ड ने धक्का मार दिया। जब यह सलमान ने देखा तो वह रुक गए। इतना ही नहीं, अभिनेता ने बच्चे से हाथ मिलाया। इसके बाद उन्होंने बच्चे को धीरे से भीड़ से बाहर निकलने में मदद की और फिर अपनी कार की तरफ बढ़ गए।
विज्ञापन

Salman Khan Visit Ashish Shelar Residence During Ganpati Stop Security From Pushing Child
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
ड्राइवर पर क्यों नाराज हुए भाईजान?
मुंबई में गणपति उत्सव में पहुंचे अभिनेता सलमान खान उस समय अपने ड्राइवर पर भी नाराज हो गए थे। दरअसल, एक फैन का पैर उनकी कार के नीचे आ गया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। वीडियो में सलमान खान कार की फ्रंट सीट पर बैठे नजर आए और ड्राइवर से सख्ती से बात करते दिखाई दिए। वीडियो देखकर ऐसा लगा कि वह ड्राइवर से घटना के बारे में पूछ रहे थे।
विज्ञापन

उल्टी आरती करते दिखे थे सलमान खान
कुछ दिनों पहले एक वीडियो सामने आया था, जिसमें सलमान खान गणपति बप्पा की उल्टी आरती करते दिखाई दिए थे। कुछ देर बाद उनकी बहन अर्पिता ने उन्हें टोका और सही तरीका बताया, जिसके तुरंत बाद सलमान ने अपनी गलती सुधार ली थी।

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed