फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ranabaali Producer Ravi Shankar Slams Trollers Amid Vijay Deverakonda Online Trolling

रणबाली: विजय देवरकोंडा के समर्थन में उतरे निर्माता रवि शंकर, ट्रोलिंग करने वालों पर जताई नाराजगी; कह दी ये बात

Sun, 11 Oct 2026 11:47 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Sun, 11 Oct 2026 11:47 AM IST
सार
Register For Event

Ravi Shankar Defends Vijay Deverakonda: साउथ अभिनेता विजय देवरकोंडा पिछले काफी समय से अपने पब्लिक अपीयरेंस और फिल्मों को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। अब निर्माता रवि शंकर ने उनका बचाव किया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा।

विज्ञापन
Ranabaali Producer Ravi Shankar Slams Trollers Amid Vijay Deverakonda Online Trolling
विजय देवरकोंडा और रवि शंकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विजय देवरकोंडा अक्सर अपने पब्लिक अपीयरेंस और फिल्मों को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करते रहते हैं। अब अभिनेता अपनी पत्नी और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के साथ फिल्म 'रणबाली' में नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन


ऐसे में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान प्रोड्यूसर और मैत्री मूवी मेकर्स के रवि शंकर ने ट्रोलर्स से विजय को निशाना न बनाने की अपील की। उन्होंने विजय को अच्छा इंसान बताते हुए लोगों से कहा कि उनके बारे में नकारात्मक बातें फैलाने के बजाय उन्हें एक मौका देना चाहिए।
विज्ञापन
Trending Videos

Ranabaali Producer Ravi Shankar Slams Trollers Amid Vijay Deverakonda Online Trolling
रणबाली - फोटो : यूट्यूब
क्या बोले रवि शंकर?
रवि शंकर ने कहा, 'मैं विजय को करीब 10 साल से जानता हूं। उनका व्यक्तित्व असाधारण है और वह खुद भी एक बेहतरीन इंसान हैं। मैं उन्हें बहुत पसंद करता हूं। वह बहुत अच्छे और काफी सरल स्वभाव के इंसान हैं।'

प्रोड्यूसर ने दावा किया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर विजय देवरकोंडा के खिलाफ कई नकारात्मक बातें फैलते हुए देखी हैं। उन्होंने कहा, 'मैं आप सभी से अपील कर रहा हूं। वह इतने अच्छे इंसान हैं, फिर आप ऐसा क्यों करते हैं? उनकी मेहनत देखिए। अगर आपको कोई फिल्म पसंद नहीं आती, तो अपनी राय रखने का आपको पूरा अधिकार है।'
विज्ञापन

Ranabaali Producer Ravi Shankar Slams Trollers Amid Vijay Deverakonda Online Trolling
रणबाली - फोटो : यूट्यूब
रवि ने की ये अपील
निर्माता रवि शंकर ने आगे कहा, 'मैंने विजय को कभी किसी के बारे में बुरा बोलते या इन सब बातों की परवाह करते नहीं देखा। उनकी दुनिया उनके किरदार और सिनेमा तक ही सीमित है। उनके लिए अपने मन में जो भी नकारात्मकता रखते हैं, कृपया उसे खत्म कर दीजिए।'

'रणबाली' की कहानी पर क्या बोले निर्माता
रवि शंकर ने सोशल मीडिया पर 'रणबाली' की कहानी को लेकर सवाल उठाने वालों पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, 'हाल ही में मैंने एक सोशल मीडिया अकाउंट पर देखा कि कोई सवाल कर रहा था कि ब्रिटिश शासन के दौरान हुए संघर्षों की कहानी कौन देखेगा। हमने अभी ट्रेलर भी रिलीज नहीं किया था और आपने पहले ही सवाल उठाने शुरू कर दिए। मैं आपसे अपील करता हूं कि इस फिल्म के जरिए उनके बारे में सकारात्मक सोच रखें और फिल्म को भी उसी नजरिए से देखें। आपको जरूर लगेगा कि मैं सही कह रहा हूं।'
विज्ञापन

Ranabaali Producer Ravi Shankar Slams Trollers Amid Vijay Deverakonda Online Trolling
रणबाली - फोटो : अमर उजाला
कब रिलीज होगी फिल्म 'रणबाली'?
राहुल सांकृत्यायन के निर्देशन में बनी फिल्म 'रणबाली' में विजय देवरकोंडा एक निडर और विद्रोही योद्धा की भूमिका में नजर आएंगे, जो ब्रिटिश शासन के अत्याचारों के खिलाफ लड़ता है। वहीं, रश्मिका मंदाना उनकी पत्नी जयम्मा का किरदार निभा रही हैं। यह फिल्म 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed