ओरी-अमृता: दोस्त सारा की मां पर ओरी का बड़ा बयान, जीवन के बुरे दौर को याद कर बोले- ‘अमृता ने मुझे मानसिक…’
Orry On Amrita singh: सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर ओरी ने एक बातचीत के दौरान एक्ट्रेस अमृता सिंह से अपने विवाद की चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने उस समय की तकलीफ के बारे में भी काफी कुछ कहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक दौर था जब ओरी और एक्ट्रेस सारा अली खान बहुत खास दोस्त हुआ करते थे। सारा, ओरी के साथ लगभग हर पार्टी में नजर आती थीं। फिर मीडिया रिपोर्ट्स में चर्चा हुई की दोनों की दोस्ती में दरार आ गई। अब हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में ओरी ने सारा की मां और अभिनेत्री अमृता सिंह से जुड़े कई खुलासे किए। इसके साथ ही अपने जीवन के सबसे खराब दौर पर भी चर्चा की।
अमृता पर क्या बोले ओरी?
ओरी ने एक बुरे अनुभव को साझा किया। पिंकविला से हुई बातचीत में ओरी ने अमृता सिंह पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा…
- '2021 में अमृता सिंह ने मुझे मानसिक रूप से परेशान किया था।'
- 'वह मेरे जीवन का बहुत ही बुरा और अंधेरे से भरा हुआ समय था।'
- 'यह सब होने की वजह से मुझे उस समय नर्क जैसा अनुभव होता था।'
- 'वह सब जो कुछ भी हुआ वो मेरे लिए एक सदमे जैसा था।'
मुझे नफरत से फर्क नहीं पड़ता
ओरी ने आगे अपनी बातचीत में कहा, ‘जब मैं उस स्थिति से बाहर आ गया। तब मैंने सोचा मुझे इतनी ताकत की जरूरत नहीं है। भला किसी को अपनी जिंदगी में इतनी ताकत की जरूरत क्यों होती है? फिर मुझे एहसास हुआ कि अब मुझे किसी भी चीज से कोई फर्क नहीं पड़ता। मतलब, कोई भी चीज मुझे दुखी नहीं करती। मुझे लगता है कि उस सदमे ने मुझे इतना मजबूत बना दिया कि जब मैं एक जानी-मानी हस्ती बना, तो शुरुआत में मुझे जितनी नफरत मिलती थी, उसका मुझ पर कोई असर नहीं हुआ।’
2025 में ओरी-सारा के रिश्ते में आई खटास?
साल 2025 में ओरी और सारा अली खान की दोस्ती में तब खटास आ गई जब ओरी ने सारा के जन्मदिन पर उनकी कुछ ऐसी तस्वीरें पोस्ट कीं, जिन्हें कुछ लोगों ने आपत्तिजनक बताया। यह विवाद तब और बढ़ गया जब ओरी ने '3 सबसे खराब नाम' टाइटल से एक वीडियो शेयर किया।
इस वीडियो में सारा, अमृता और पलक के नाम बिना उनके सरनेम के लिखे गए थे। इसके तुरंत बाद, सारा और उनके भाई इब्राहिम ने ओरी को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया।