रक्षाबंधन विज्ञापन विवाद: कुनिका ने कंगना को घेरा, बोलीं- ‘सड्डा कुत्ता टॉमी...’; प्रियंका की मां ने भी दी राय
kunickaa sadanand On kriti sanon: कृति सेनन के रक्षा बंधन के विज्ञापन विवाद पर अब अभिनेत्री कुनिका सदानंद और प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने भी अपनी-अपनी राय दी। जानें क्या बोलीं कुनिका सदानंद और मधु चोपड़ा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते दिनों कंगना रनौत ने कृति सेनन के रक्षा बंधन के विज्ञापन पर उनकी आलोचना की थी। इसके जवाब में कृति ने भी अपनी सफाई पेश की थी। बाद में इस विज्ञापन को तो सभी प्लेटफॉर्म से हटा लिया गया पर यह मामला अब भी विवाद में है। अब अभिनेत्री कुनिका सदानंद ने कंगना का एक पुराना एड शेयर करते हुए एक्ट्रेस पर तंज कसा है।
क्या बोलीं कुनिका सदानंद ?
अभिनेत्री कुनिका सदानंद भी अब रक्षा बंधन के एड वाले मामले में कूद पड़ी हैं। उन्होंने कंगना की आलोचना को आड़े हाथों लिया। इसके साथ ही कंगना का एक पुराना रक्षाबंधन का विज्ञापन साझा किया। इस विज्ञापन में कंगना ने ऑफ शोल्डर ड्रेस पहन रखी थी।
इसे सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कुनिका ने लिखा, 'साड्डा कुत्ता कुत्ता, त्वाडा कुत्ता टॉमी?'। इसका मतलब है ‘मेरा कुत्ता कुत्ता और तेरा कुत्ता टॉमी?’
Mera kutta kutta , tera kutta Tommy??? 😳🤪 https://t.co/xXvYMY7lf1
— Kunickaa Sadanand (@Kunickaa) August 27, 2026
मधु चोपड़ा ने अपनी राय जाहिर की
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने भी कृति सेनन से जुड़े इस मामले में अपनी राय जाहिर की। मुंबई में महिलाओं से जुड़े एक इवेंट में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘मेरी बॉडी, मेरी इच्छा कहना अच्छा है। मगर दूसरों की भावनाओं का सम्मान भी जरूरी है। यह कपड़े वहां पहने जा सकते हैं जहां यह सब चलता हो। यह भारत है यहां यह सब नहीं चल सकता। हमारे बच्चे भी यह सब पहनते हैं। काम के लिए और शौक के लिए भी कपड़ों को पहना जाता है। मगर सामने देखने वाले को अच्छे लगने चाहिए। यह अच्छा नहीं लगा इसीलिए बातें हो रही हैं।’
क्या था विज्ञापन विवाद?
रक्षाबंधन के अवसर पर कृति सेनन ने एक ब्रांड के लिए एड किया था। इसमें वह अपने भाई और अपने पालतू कुत्ते को राखी बंध रही थीं। इस दौरान उन्होंने इंडो-वेस्टर्न स्टाइल में कपड़े पहने थे। आलोचकों ने खास तौर पर कृति के ड्रेस और विज्ञापन में त्योहार को दिखाए जाने के तरीके पर आपत्ति जताई, जिसके बाद सारा विवाद शुरू हुआ।