फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विज्ञापन विवाद: सभी प्लेटफॉर्म से हटा कृति सेनन का विज्ञापन, ज्वैलरी ब्रांड ने सफाई में क्या कहा?

Wed, 26 Aug 2026 11:21 AM IST
Akash Khare एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Khare Updated Wed, 26 Aug 2026 11:21 AM IST
सार
Register For Event

Kriti Sanon Ad Controversy: विवादों के बाद कृति सेनन का रक्षाबंधन विज्ञापन सभी प्लेटफॉर्म से हटा लिया गया है। इसे लेकर ज्वैलरी ब्रांड ने एक बयान जारी करते हुए सफाई भी दी है। इस खबर में समझिए पूरा मामला...

विज्ञापन
Kriti Sanon Rakhi Ad Pulled Down Amid backlash and feud With Kangana Ranaut Over Bikini Remark
कृति सेनन के विज्ञापन पर मचा विवाद - फोटो : अमर उजाला

कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर हुए विवाद के बाद मेकर्स ने इसे सभी प्लेटफॉर्म से हटा दिया है। हाल ही में जारी किए गए इस विज्ञापन के चलते कृति सेनन को खूब ट्रोल किया गया था। बुधवार को ज्वैलरी ब्रांड ने कृति सेनन का वह रक्षाबंधन विशेष विज्ञापन सभी जगह से वापस लेते हुए एक बयान जारी किया। इसमें कहा गया…



'हम भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों का बहुत सम्मान करते हैं। एक ब्रांड के तौर पर हम हमेशा पूरे परिवार के साथ खुशियां भरे पल मनाने में यकीन रखते हैं और इस बार हम अपने पालतू जानवरों को भी इस प्यार और जश्न में शामिल करना चाहते थे। अगर हमारे हालिया विज्ञापन से अनजाने में समाज के किसी वर्ग की भावनाएं आहत हुई हैं, तो हमारा बिल्कुल भी ऐसा मकसदनहीं था। सम्मान के तौर पर, हमने उस विज्ञापन को सभी मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा लिया है। इस त्योहार के मौसम में आप सभी को ढेर सारा प्यार और सकारात्मकता मिले।'



यह खबर भी पढ़ें: एक्सप्लेनर: विज्ञापन जिस पर मचा विवाद, कंगना ने की आलोचना; अब कृति ने क्या जवाब दिया? यहां समझें पूरा मामला

Kriti Sanon Rakhi Ad Pulled Down Amid backlash and feud With Kangana Ranaut Over Bikini Remark
कृति सेनन विज्ञापन - फोटो : यूट्यूब
यूजर्स के बाद कंगना ने भी की आलोचना
बता दें कि ज्वेलरी के इस विज्ञापन में, जिसे ब्रांड ने अब हटा लिया है, कृति सेनन को केप और ड्रेप्ड स्कर्ट के साथ ब्रालेट-स्टाइल वाला ब्लाउज पहने रक्षाबंधन मनाते हुए दिखाया गया था। सोशल मीडिया यूजर्स के एक वर्ग को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आई। विज्ञापन और कृति के ड्रेसिंग सेंस को जमकर ट्रोल किया गया।
कृति सेनन के कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही कड़ी आलोचना के बीच एक्टर और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने भी 'बिकिनी पहनकर राखी बांधने' के लिए अभिनेत्री की आलोचना की।

यह खबर भी पढ़ें: 'कोई बहन भाई को बिकिनी में राखी क्यों बांधेंगी'? कंगना रनौत ने अब कृति सेनन पर कसा तंज; जानिए क्या है मामला?
Kriti Sanon Rakhi Ad Pulled Down Amid backlash and feud With Kangana Ranaut Over Bikini Remark
कंगना रनौत-कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम
कंगना ने एक इंस्टा स्टोरी साझा करते हुए यह बातें कहीं...
  • कंगना ने कृति की ड्रेस पर तंज करते हुए एक स्टोरी शेयर की। 
  • उन्होंने लिखा कि महिलाओं के लिए यह बहुत अच्छा समय है।
  • हमारे वॉर्डरोब तरह-तरह के कपड़ों से भरे हुए हैं।
  • कॉकटेल ड्रेस से लेकर लहंगा-चोली, जींस से लेकर साड़ी और बिकिनी से लेकर सलवार-कमीज तक कई ऑप्शन हैं।
  • इतने सारे ऑप्शन होने के बावजूद आप बिकिनी या अंडरगारमेंट्स पहनकर अपने भाई को राखी क्यों बांधेंगी?
  • कंगना ने आखिर में पूछा कि आपके स्टाइलिंग ऑप्शन कहां गए?
     
विज्ञापन
विज्ञापन
Kriti Sanon Rakhi Ad Pulled Down Amid backlash and feud With Kangana Ranaut Over Bikini Remark
कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
मामले पर क्या रही कृति की प्रतिक्रिया?
दो दिन तक चले इस विवाद के बाद कृति सेनन ने मंगलवार को चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा..
  • 'त्योहारों की असली भावना आपके कपड़ों में नहीं, बल्कि उन भावनाओं और परंपराओं में होती है जिन्हें आप दिल से मानते हैं।'
  • 'रक्षाबंधन सुरक्षा और प्यार का रिश्ता है। मेरी बहन और मैं एक-दूसरे को राखी बांधते हैं।'
  • 'हम एक-दूसरे की रक्षा करने का वादा करते हैं और एक-दूसरे की अच्छी सेहत, खुशी और लंबी उम्र की प्रार्थना करते हैं।'
  • 'हमारे लिए यह प्यार और प्रार्थना हमारे कुत्तों तक भी जाती है, क्योंकि वे भी हमारे परिवार का हिस्सा हैं।'
इसके साथ ही कृति ने तीन सवाल भी किए
  • 'आखिर हम महिलाओं को यह बताना कब बंद करेंगे कि उन्हें क्या पहनना चाहिए?'
  • 'समय के साथ पारंपरिक फैशन भी बदला है, लेकिन आज भी किसी महिला की संस्कृति के प्रति सम्मान को सिर्फ उसके कपड़ों से क्यों मापा जाता है?'
  • 'संस्कृति और परंपराएं उसके दिल में होती हैं, उसकी नेकलाइन में नहीं।'



यह खबर भी पढ़ें: रक्षाबंधन विवाद पर कृति सेनन ने दी सफाई, ट्रोलर्स को दिया जवाब; बोलीं- परंपरा दिल से मानते हैंं
विज्ञापन
Kriti Sanon Rakhi Ad Pulled Down Amid backlash and feud With Kangana Ranaut Over Bikini Remark
राहुल गांधी और कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया
राहुल ने किया था समर्थन
मंगलवार को कृति ने एक स्टोरी शेयर कर जब इस पूरे मामले पर सफाई दी थी तो देर शाम राहुल गांधी ने भी एक्ट्रेस का समर्थन किया। 
राहुल ने कृति की पोस्ट री-शेयर करते हुए लिखा- 'एक महिला क्या पहनती है? क्या करती है? और कहां जाती है? यह उसकी मर्जी है। महिलाओं को उनकी आजादी का इस्तेमाल करने के लिए ट्रोल करना बंद करें।'



यह खबर भी पढ़ें: विज्ञापन विवाद: कंगना के कटाक्ष के बाद अब राहुल गांधी ने दी प्रतिक्रिया, कृति सेनन के समर्थन में क्या कहा?
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed