फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Friday OTT Releases: Bandar Michael Babita Singh Reporting Movie and series On OTT This Weekend

फ्राइडे ओटीटी रिलीज: फेस्टिव वीकएंड में ओटीटी पर होगा जबर धमाल; दस्तक देंगी ये दिलचस्प फिल्में और सीरीज

Thu, 27 Aug 2026 07:20 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 27 Aug 2026 07:20 AM IST
सार
Register For Event

Friday OTT Releases: यह वीकएंड काफी खास है। रक्षाबंधन के त्योहार के साथ शनिवार और इतवार की छुट्टी मिल रही है। ऐसे में ओटीटी पर भी खूब मौज रहने वाली है। जानिए लिस्ट में क्या-क्या है?

विज्ञापन
Friday OTT Releases: Bandar Michael Babita Singh Reporting Movie and series On OTT This Weekend
फ्राइडे ओटीटी रिलीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिनेमाघरों में सुपरस्टार यश की 'टॉक्सिक' रिलीज हो चुकी है। संभव है कि आपकी भी लिस्ट में इसे देखने जाना शामिल हो। मगर, ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज का इंतजार भी होगा ही? फिर, इस बार रक्षाबंधन की छुट्टी के साथ वीकएंड भी थोड़ा लंबा होने वाला है। फुरसत के इन पलों में घर बैठे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर क्या-क्या देख सकते हैं? जानिए

विज्ञापन

Friday OTT Releases: Bandar Michael Babita Singh Reporting Movie and series On OTT This Weekend
बंदर फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम

बंदर
बॉबी देओल की यह फिल्म भी इस वीक आने वाली है। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म में बॉबी देओल लीड रोल में हैं। उनके अलावा सान्या मल्होत्रा, सपना पब्बी और सबा आजाद भी हैं। इस फिल्म का प्रीमियर कई बडे़ फिल्म फेस्टिवल में हुआ था। अब यह ओटीटी पर रिलीज हो रही है। 28 अगस्त से यह जी5 पर स्ट्रीम होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Friday OTT Releases: Bandar Michael Babita Singh Reporting Movie and series On OTT This Weekend
माइकल फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

'माइकल'
किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्सन की बायोपिक फिल्म 'माइकल' भी इस वीक की ओटीटी लिस्ट में हैं। यह फिल्म 29 अगस्त 2026 को जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है। बता दें कि यह फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी।

विज्ञापन

Friday OTT Releases: Bandar Michael Babita Singh Reporting Movie and series On OTT This Weekend
'फिल्म बबीता सिंह रिपोर्टिंग' - फोटो : सोशल मीडिया

'बबीता सिंह रिपोर्टिंग'
फिल्म 'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' भी इसी वीक की लिस्ट में शामिल है। फिल्म में निमिषा सयाजन, बरुण सोबती और अंशुमान पुष्कर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म भारत समेत दुनिया के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में हिंदी में प्राइम वीडियो पर उपलब्ध होगी। 'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' का प्रीमियर 28 अगस्त को होगा। इस रोमांचक ड्रामा का निर्देशन अंबीएका पंडित ने किया है। इसकी लेखिका अमिता व्यास हैं।

Friday OTT Releases: Bandar Michael Babita Singh Reporting Movie and series On OTT This Weekend
जंगल टेल्स विद मोगली - फोटो : सोशल मीडिया

जंगल टेल्स विद मोगली
ओटीटी पर इस वीक आपको मोगली की कहानी भी देखने को मिलेगी। एनिमेटिड सीरीज 'जंगल टेल्स विद मोगली' जो रिलीज हो रही है। इसे बच्चों के साथ देख सकते हैं। यह सीरीज 28 अगस्त से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

Friday OTT Releases: Bandar Michael Babita Singh Reporting Movie and series On OTT This Weekend
डार्क मैटर सीजन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

डार्क मैटर सीजन 2 
अगर आपको साइ-फाई सीरीज पसंद हैं तो यह आपके लिए है। 'डार्क मैटर' सीरीज का यह दूसरा सीजन है, जिसमें 10 एपिसोड हैं। दर्शक इसे Apple TV पर 28 अगस्त 2026 से देख पाएंगे।

Friday OTT Releases: Bandar Michael Babita Singh Reporting Movie and series On OTT This Weekend
'आई, नोबडी' - फोटो : सोशल मीडिया

'आई, नोबडी' 
अगर आपको सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों का शौक है तो यह फिल्म आपके लिए है। पृथ्वीराज सुकुमारन की 'आई, नोबडी' इस वीक ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है और इसे वीकएंड में आप देख सकते हैं। मलयालम भाषा की यह फिल्म जुलाई में सिनेमाघरों में लगी थी। अब यह एक्शन-क्राइम थ्रिलर फिल्म 25 अगस्त से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है। 

Friday OTT Releases: Bandar Michael Babita Singh Reporting Movie and series On OTT This Weekend
'माई बायस, माई बॉस' - फोटो : सोशल मीडिया

'माई बायस, माई बॉस'
अगर आपको के-पॉप ड्रामा में दिलचस्पी है तो इस वीक भी आपके लिए ऑप्शन है। आप 'माई बायस, माई बॉस' सीरीज देख सकते हैं। सीरीज का आठवां एपिसोड प्राइम वीडियो पर 25 अगस्त को रिलीज हो चुका है।

Friday OTT Releases: Bandar Michael Babita Singh Reporting Movie and series On OTT This Weekend
पार्ट टाइमर्स - फोटो : सोशल मीडिया

पार्ट टाइमर्स
यह एक तेलुगु वेब सीरीज है, जो दो रूममेट्स के ऊपर आधारित है। दोनों स्टार्टअप शुरू करने की योजना बनाती हैं। दोस्ती की कहानी पर बनी सीरीज में कॉमेडी भी भरपूर है। इसे दर्शक 28 अगस्त से जियो हॉटस्टार पर देख सकेंगे।

Friday OTT Releases: Bandar Michael Babita Singh Reporting Movie and series On OTT This Weekend
अल्फा - फोटो : एक्स

अल्फा
आलिया भट्ट और शरवरी वाघ अभिनीत फिल्म 'अल्फा' भी इस वीक ओटीटी पर आ रही है। रवैल के निर्देशन में बनी ‘अल्फा’ 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब यह स्पाई-एक्शन फिल्म 28 अगस्त 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने को तैयार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed