फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Daler Mehndi's Son Gurdeep Opens Up On Stage Row Controversy He Says We Are Stressed

दलेर मेहंदी विवाद: 'तनाव में हैं', पिता के साथ हुई बदसलूकी पर बेटे गुरदीप ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

Sun, 25 Oct 2026 10:28 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Sun, 25 Oct 2026 10:28 AM IST
सार
Register For Event

  • दलेर मेहंदी पिछले कुछ दिनों से चर्चा में बने हुए हैं। 
  • दरअसल, एक इवेंट में गायक और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच हुए विवाद हो गया था।
  • इस पर अब गायक के बेटे गुरदीप मेहंदी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Daler Mehndi's Son Gurdeep Opens Up On Stage Row Controversy He Says We Are Stressed
दलेर मेहंदी और गुरदीप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मशहूर पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच हुए विवाद पर अब गायक के बेटे गुरदीप मेहंदी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। मंत्री ने टिहरी में कुंजापुरी देवी मेले के दौरान मंच पर दलेर मेहंदी को फटकार लगाई थी। उन्होंने गायक पर लिप-सिंकिंग करने और शराब के नशे में परफॉर्म करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


इस पूरे मामले को गुरदीप ने बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि इस घटना से उनका परिवार तनाव में है, लेकिन सभी मिलकर इसका सामना कर रहे हैं। इससे पहले कई फिल्मी सितारे दलेर मेहंदी के समर्थन में सामने आए थे। वहीं, उनके भाई मीका सिंह ने भी उनका बचाव करते हुए कहा था कि दलेर कभी शराब नहीं पीते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

Daler Mehndi's Son Gurdeep Opens Up On Stage Row Controversy He Says We Are Stressed
दलेर मेहंदी और गुरदीप - फोटो : सोशल मीडिया
क्या बोले गुरदीप मेहंदी?
गुरदीप मेहंदी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर इस विवाद पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से जिस घटना को लेकर चर्चा हो रही है, उस पर वह अपना पक्ष रखना चाहते हैं।

गुरदीप ने बताया कि जब यह घटना हुई, तब वह भारत से बाहर थे। बाद में उन्होंने अपने पिता से उनका हालचाल पूछा। इस पर दलेर मेहंदी ने जवाब दिया कि फर्स्ट क्लास। इसके जरिए उन्होंने बेटे को भरोसा दिलाया कि वह बिल्कुल ठीक हैं।
विज्ञापन

Daler Mehndi's Son Gurdeep Opens Up On Stage Row Controversy He Says We Are Stressed
गुरदीप - फोटो : सोशल मीडिया
गुरदीप बोले- हमारा पूरा परिवार तनाव में है
गुरदीप ने कहा, 'मैंने एक शो में पापा की यही बात बताई थी और अब वह भी चर्चा का विषय बन गई है। जाहिर है कि हम तनाव में हैं और एक परिवार के तौर पर मिलकर इस स्थिति का सामना कर रहे हैं। मैं उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिन्होंने हमारा साथ दिया। फिल्म इंडस्ट्री और खासकर मेरे चाचा मीका सिंह का भी धन्यवाद।'

उन्होंने आगे कहा, 'आप इसी तरह हम पर अपना प्यार बनाए रखें। हमारा समर्थन करते रहें। जैसा कि पापा कहते हैं, बाकी सब भगवान संभाल लेंगे।'
विज्ञापन

Daler Mehndi's Son Gurdeep Opens Up On Stage Row Controversy He Says We Are Stressed
दलेर मेहंदी - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है पूरा विवाद?
  • यह विवाद सोमवार को कुंजापुरी देवी मेले में दलेर मेहंदी की लाइव परफॉर्मेंस के दौरान शुरू हुआ था।
  • कार्यक्रम के बीच में ही उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने मंच पर गायक के व्यवहार पर सवाल उठा दिए थे।
  • उन्होंने दलेर पर लिप-सिंकिंग करने और शराब के नशे में मंच पर आने का आरोप लगाया था।
  • इस घटना के बाद मंत्री से माफी मांगने की मांग उठने लगी। हालांकि, सुबोध उनियाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने बयान का बचाव किया।

Daler Mehndi's Son Gurdeep Opens Up On Stage Row Controversy He Says We Are Stressed
दलेर मेहंदी और विधायक सुबोध उनियाल - फोटो : सोशल मीडिया
सुबोध उनियाल ने किया अपने बयान का बचाव
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सुबोध उनियाल ने कहा, 'देखिए, हमने तो इसकी शुरुआत भी नहीं की थी। आप बताइए, अगर वह इतने बड़े कलाकार नहीं होते तो क्या उन्हें ऐसे ही छोड़ दिया जाता? अगर वह बड़े कलाकार नहीं होते तो क्या उन्हें 36 लाख रुपये का ऑफर दिया जाता? क्या उनकी गलतियों को नजरअंदाज कर दिया जाता?'

उन्होंने आगे कहा, 'वह बड़े कलाकार हैं, लेकिन मेरा अब भी यही मानना है कि अगर किसी की तबीयत खराब है तो उसके पास दो रास्ते हैं। या तो वह कार्यक्रम करने से मना कर दे या फिर मंच से जनता को बता दे कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है। किसी के चेहरे पर नहीं लिखा होता कि उसकी तबीयत खराब है। हमें भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी।' फिर जब उनसे पूछा गया कि क्या वह अपने बयान के लिए माफी मांगेंगे, तो उन्होंने सिर्फ 'देखिए, ठीक है' कहा और प्रेस कॉन्फ्रेंस से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed