फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Radhikka Madan on Irrfan khan helped her to feel confident and treated as an equal on set

राधिका मदान ने इरफान खान को किया याद, बोलीं- 'उन्होंने मुझे एक कलाकार और महिला के रूप में सशक्त...'

Tue, 17 Mar 2026 09:14 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Tue, 17 Mar 2026 09:14 PM IST
सार
Register For Event

Radhikka Madan: राधिका मदान ने फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में इरफान के साथ काम किया था। हाल ही में राधिका ने इरफान के साथ अपने काम करने का अनुभव शेयर किया है।

विज्ञापन
Radhikka Madan on Irrfan khan helped her to feel confident and treated as an equal on set
राधिका और इरफान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राधिका मदान को अभी फिल्म 'सूबेदार' में अनिल कपूर के साथ काम करने के लिए बहुत तारीफ मिल रही है। हाल ही में उन्होंने अपनी पुरानी फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में इरफान खान के साथ काम करने का अपना अनुभव याद किया।
विज्ञापन

 

इरफान के साथ काम करने का अनुभव
न्यूज 18 से बातचीत के दौरान राधिका ने बताया कि इरफान खान ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया। सबसे खास बात यह थी कि उन्होंने उन्हें एक अच्छी अभिनेत्री और एक महिला के रूप में सम्मान दिया। सेट पर उन्होंने राधिका के साथ हमेशा अच्छा व्यवहार किया। राधिका ने कहा, 'उस समय मैं बिल्कुल नई थी और इरफान खान बहुत बड़े स्टार थे। लेकिन फिर भी उन्होंने मुझसे सीन के बारे में मेरी राय पूछी। उन्होंने मेरी सहज सोच पर भरोसा किया, मेरा बहुत सम्मान किया और मुझे बराबरी का साथी माना।'

विज्ञापन
विज्ञापन

इरफान की बातों से राधिका को मिली हिम्मत 
राधिका ने आगे कहा कि इरफान के लिए यह शायद आम बात थी, लेकिन एक युवा लड़की के लिए यह बहुत बड़ी बात थी। इससे उन्हें खुद पर भरोसा हुआ और वे खुद को योग्य समझने लगीं। इस अनुभव ने उनके लिए एक अच्छा उदाहरण बनाया कि आगे कैसे काम करना है।

विज्ञापन

फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम'
फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' 2020 में रिलीज हुई थी। इसे होमी अदजानिया ने बनाया था। यह कहानी एक पिता और बेटी के रिश्ते की है, जिसमें पिता अपनी बेटी के विदेश पढ़ने के सपने को पूरा करने की पूरी कोशिश करता है। फिल्म में डिंपल कपाड़िया, पंकज त्रिपाठी, दीपक डोबरियाल और रणवीर शौरी जैसे कलाकार भी हैं।

'सूबेदार' में नजर आ रही हैं राधिका
फिल्म 'सूबेदार' हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई है। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। इसका निर्देशन सुरेश त्रिवेनी ने किया है। इस फिल्म में अनिल कपूर मुख्य भूमिका में हैं। अनिल के साथ राधिका मदान, खुशबू सुंदर, सौरभ शुक्ला, आदित्य रावल , मोना सिंह जैसे कलाकार हैं।


यह भी पढ़ें: क्या रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' का हिस्सा हैं क्रिस्टल डिसूजा? अभिनेत्री ने उठाया सच से पर्दा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed