{"_id":"687e00f41e9a4859cb0c9254","slug":"metro-in-dino-actor-aditya-roy-kapur-share-on-chemistry-with-sara-ali-khan-says-i-learned-everything-about-her-2025-07-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Aditya Roy Kapur: सारा अली खान के साथ अपनी केमिस्ट्री पर आदित्य रॉय कपूर का खुलासा, बोले- 'मैंने सब कुछ सीखा'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aditya Roy Kapur: सारा अली खान के साथ अपनी केमिस्ट्री पर आदित्य रॉय कपूर का खुलासा, बोले- 'मैंने सब कुछ सीखा'
Mon, 21 Jul 2025 02:33 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Mon, 21 Jul 2025 02:33 PM IST
Chemistry With Sara Ali Khan: फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' में आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान के अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा। वहीं हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में आदित्य ने सारा के साथ अपनी केमिस्ट्री को लेकर खुलकर बात की।
विज्ञापन
मेट्रो इन दिनों
- फोटो : X
विस्तार
आदित्य रॉय कपूर अपनी नई फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' की सफलता से खुश हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी सह-कलाकार सारा अली खान के साथ अपनी दोस्ती और फिल्म की शूटिंग और प्रमोशन के अनुभव को शेयर किया।
विज्ञापन
Trending Videos
सारा के साथ कैसी है आदित्य की केमेस्ट्री
हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत के दौरान आदित्य ने बताया कि उनकी और सारा की केमिस्ट्री स्वाभाविक है। उन्होंने कहा, "केमिस्ट्री बनाना संभव नहीं है, यह अपने आप बनती है। अच्छी कहानी और निर्देशक इसमें मदद करते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "हम पहले एक-दूसरे को ज्यादा नहीं जानते थे। सामाजिक तौर पर थोड़ा-बहुत परिचय था, लेकिन फिल्म के सेट और प्रमोशन के दौरान हमने एक-दूसरे को बेहतर समझा। प्रमोशन के समय हमने साथ में ज्यादा वक्त बिताया और एक-दूसरे के बारे में बहुत कुछ सीखा।"

आदित्य ने थिएटर और ओटीटी को किया कंपेयर
आदित्य को थिएटर और ओटीटी दोनों में काम करना पसंद है, लेकिन थिएटर में फिल्म रिलीज होने का रोमांच अलग है। उन्होंने कहा, "निर्देशक अनुराग बसु के साथ काम करना शानदार रहा। 'लूडो' के बाद इस फिल्म में उनके साथ फिर से काम करना रोमांचक था।" उन्होंने बताया कि थिएटर में फिल्म का प्रदर्शन सभी के लिए महत्वपूर्ण होता है, लेकिन आखिर में फिल्म का आनंद ही सबसे जरूरी है। ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों में थोड़ा ज्यादा आराम मिलता है, लेकिन थिएटर का अनुभव अनोखा है।
यह भी पढ़ें: Preet Re: 'तेरे संग लागी जो प्रीत रे', धड़क 2 का गाना 'प्रीत रे' हुआ रिलीज, करण ने किया दिलचस्प पोस्ट