फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   feel like bad when talk to youngers

77 साल की उम्र में 27 के नौजवानों के साथ काम करने पर बोले अमिताभ-मुझे ज्यादा तवज्जो मत दो

Sun, 20 Jan 2019 07:01 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Sun, 20 Jan 2019 07:01 PM IST
विज्ञापन
feel like bad when talk to youngers
- फोटो : File Photo
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने युवा कर्मियों के साथ बेहतर रिश्ते को ब्लॉग के जरिए साझा किया है। अमिताभ कहते हैं, 77 साल की उम्र में 27 साल के नौजवानों के साथ काम करना मुश्किल होता है, लेकिन उनके साथ अपने अनुभव साझा करना बेहतरीन रहा। 
विज्ञापन


अमिताभ नौजवानों से बात करते कहते हैं, मुझे कभी-कभी लगता है कि मैं खाना खाने के बाद बुजुर्गों की तरह 'एक था राजा, एक थी रानी' की कहानियां सुनाता हूं। मुझे ज्यादा तवज्जो मत दिया करो क्योंकि मैं इसके लायक नहीं हूं। अमिताभ 1969 में 'सात हिंदुस्तानी' के साथ फिल्मों में आए थे। वह राजेश खन्ना के साथ 'आनंद' और 'नमक हराम' में नजर आए लेकिन 'जंजीर' के बाद उनकी मौजूदगी का मतलब बदल गया। वे जहां खड़े हो जाते, लाइन वहीं से शुरू होती। आज भी हालात बदले नहीं हैं। राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन ने सफलता का जो दौर देखा वो और किसी के लिए संभव नहीं हो पाया।
विज्ञापन


अमिताभ बच्चन फिल्म ठग्स अॉफ हिन्दुस्तान में काम कर चुके हैं, फिल्म ने बॉक्स अॉफिस पर अच्छी कमाई भी की थी। आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ रणवीर कपूर भी होंगे। 'ब्रह्मास्त्र' बड़े बजट वाली फिल्म है और यह क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed