{"_id":"c7ce9790-dbd6-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"farhan-akhtar-bhaag-milkha-bhaag-movie","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑल राउंडर हैं फरहान अख्तर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऑल राउंडर हैं फरहान अख्तर
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 23 Jun 2013 01:00 PM IST
विज्ञापन
एक फरहान में कितने टेलेंट छुपे हुए हैं। वे फिल्म प्रोड्यूसर हैं, डायरेक्टर हैं, एक्टर हैं, सिंगर हैं और अब उन्होंने साबित किया है कि वे अच्छे डांसर भी हैं।
विज्ञापन
जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' में उन्होंने शानदार डांसर होने का परिचय दिया है। विशेष रूप से 'हवन करेंगे' गाने में उनके डांस को बहुत सराहा जा रहा है।
विज्ञापन
फिल्म निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा का कहना है कि आर्मी के जवानों की वजह से इस गाने में चार चांद लग गए हैं। फरहान ने तो अपना स्वाभाविक डांस किया ही है, जवानों ने भी उनका भरपूर साथ दिया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि आर्मी ट्रेनिंग सेंटर में इस गाने की कोरियोग्राफी की गई है। इसी वजह से इस गाने में आर्मी के जवानों को रखने का मौका मिल गया। सभी के नेचुरल स्टेप्स की वजह से मजेदार परिणाम निकला है।
बकौल राकेश, फरहान से बेहतर कोई मिल्खा सिंह का किरदार नहीं अदा कर सकता था। उन्होंने जिस लगन से अपनी भूमिका निभाई है, उसे देखकर खुद मिल्खा सिंह अभिभूत हैं।
फरहान ने एकमुश्त अठारह महीने शूटिंग के लिए दे दिए थे, यह अपने आप में बहुत बड़ी बात है। राकेश मेहरा का कहना है कि हम सबके भीतर एक मिल्खा सिंह छुपा हुआ होता है, उसे बाहर लाने की जरूरत होती है।