फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Batwara 1947 Vs Awarapan 2 Day 8 Box office Collection Friday Sunny Deol And Emraan hashmi Movie Earning

क्या ‘बंटवारा 1947’ का खेल हुआ खत्म? ‘आवारापन 2’ का जलवा बरकरार; जानें 8वें दिन किया कितना कलेक्शन

Fri, 21 Aug 2026 07:22 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 21 Aug 2026 07:22 PM IST
सार
Register For Event

Box office Collection: सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ और इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ का पिछले शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला हुआ था। जानें दूसरे शुक्रवार यानी 8वें दिन इन दोनों फिल्मों ने कितनी कमाई की है। 

विज्ञापन
Batwara 1947 Vs Awarapan 2 Day 8 Box office Collection Friday Sunny Deol And Emraan hashmi Movie Earning
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म ‘बंटवारा 1947’ और ‘आवारापन 2’ एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई। लेकिन दर्शकों ने सनी देओल की फिल्म से ज्यादा प्यार इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ पर लुटाया। आज इन फिल्मों की कमाई कितनी रही। जानिए,  ‘बंटवारा 1947’ और ‘आवारापन 2’ का 8वें दिन का कलेक्शन? 

विज्ञापन

Batwara 1947 Vs Awarapan 2 Day 8 Box office Collection Friday Sunny Deol And Emraan hashmi Movie Earning
फिल्म ‘बंटवारा 1947’ - फोटो : सोशल मीडिया

8वें दिन ‘बंटवारा 1947’ ने कितना कमाया? 
सैकनिल्क के मुताबिक 8वें फिल्म ‘बंटवारा 1947’ ने 34 लाख रुपये कमाए हैं। यह फिल्म का शुरुआती कलेक्शन है। 
जबकि सनी देओल की फिल्म ने 7वें दिन 1.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 
इस फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 33.94 करोड़ रुपये हो चुका है। कलेक्शन से साफ पता चलता है कि दर्शकों काे यह फिल्म पसंद नहीं आई। 
सनी देओल की इस फिल्म को राजकुमार संतोषी ने निर्देशित किया है। इसमें प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल जैसे कलाकार नजर आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Batwara 1947 Vs Awarapan 2 Day 8 Box office Collection Friday Sunny Deol And Emraan hashmi Movie Earning
फिल्म ‘आवारापन 2’ - फोटो : सोशल मीडिया
क्या 100 करोड़ पार हुई ‘आवारापन 2’? 
फिल्म ‘आवारापन 2’ ने 8वें दिन 2.31 करोड़ रुपये कमाए हैं। 
7वें दिन इस फिल्म ने 6 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था।
इमरान हाशमी की फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 115.81 करोड़ रुपये हो चुका है। यह फिल्म अभिनेता के करियर की पहली 100 करोड़ी फिल्म बनी है। 
विज्ञापन

Batwara 1947 Vs Awarapan 2 Day 8 Box office Collection Friday Sunny Deol And Emraan hashmi Movie Earning
रवि तेजा की फिल्म 'इरुमुडी' - फोटो : सोशल मीडिया
क्या नई फिल्में दे सकीं टक्कर?
रवि तेजा की फिल्म 'इरुमुडी' भी आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ऐसे में दक्षिण भारत में ‘आवारापन 2’ और फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के लिए कलेक्शन कर राह मुश्किल हुई है। फिल्म 'इरुमुडी' ने पहले दिन बाॅक्स ऑफिस पर 8.19 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं मलयालम फिल्म ‘खलीफा’ ने भी रिलीज के दूसरे दिन 1.15 करोड़ रुपये कमाए हैं। 

Batwara 1947 Vs Awarapan 2 Day 8 Box office Collection Friday Sunny Deol And Emraan hashmi Movie Earning
फिल्म ‘आवारापन’ - फोटो : सोशल मीडिया
क्यों पसंद की जा रही है ‘आवारापन 2’? 
यह फिल्म 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल है। नितिन कक्कड़ निर्देशित फिल्म ‘आवारापन 2' की कहानी की बात की जाए तो इसमें शिवम (इमरान) को दिवंगत प्रेमिका (श्रिया सरन) की कब्र पर एक लावारिस बच्ची मिलती है। वह उसका नाम आलिया रखता है। शिवम उसे अनाथालय में छोड़ देता है। जब वह बैंकॉक में इंसानों की तस्करी करने वाले गिरोह के चंगुल में फंस जाती है, तो शिवम जोरावर और नफीसा जैसे अंडरवर्ल्ड के लोगों से लड़ने के लिए थाईलैंड जाता है। 
फैंस को नई फिल्म की कहानी और गाने पसंद आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed