{"_id":"6aad0e1eddd22d9ee00f289d","slug":"bigg-boss-20-gullu-becomes-the-new-captain-mahi-vij-and-mary-kom-clash-over-respect-2026-09-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 20 अपडेट्स: गुल्लू बने घर के नए कैप्टन, किस बात पर भिड़े माही और मैरी कॉम?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
बिग बॉस 20 अपडेट्स: गुल्लू बने घर के नए कैप्टन, किस बात पर भिड़े माही और मैरी कॉम?
Fri, 18 Sep 2026 03:41 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Fri, 18 Sep 2026 03:41 PM IST
बिग बॉस 20 अपडेट्स: बिग बॉस 20 से नए प्रोमो सामने आए हैं, जिन्हें देखकर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। जहां एक तरफ गुल्लू को कैप्टन बनाया गया है। वहींं, दूसरी तरफ मैरी कॉम और माही के बीच जमकर हंगामा देखने को मिला है। जानिए प्रोमो में और क्या है खास।
विज्ञापन
बिग बॉस 20
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिग बॉस 20 के घर में इन दिनों खूब हंगामा देखने को मिल रहा है। घरवालों के बीच लगातार नए समीकरण बन रहे हैं और पुराने रिश्तों में भी दरार आती नजर आ रही है। इसी बीच कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू घर के नए कैप्टन बन गए हैं।
गुल्लू बने घर के नए कैप्टन
कैप्टेंसी टास्क में गुल्लू के साथ माही विज, कनिका मान और रिति तिवारी ने हिस्सा लिया। टास्क के दौरान घरवालों को नॉमिनेटेड सदस्यों की लाइफलाइन छीनने की पावर दी गई थी। गुल्लू ने स्काउट ओपी की लाइफलाइन छीनी, जबकि कनिका ने रोहिद खान और माही ने आसिफ खान की लाइफलाइन अपने नाम की। आखिरकार गुल्लू को घर का नया कैप्टन चुन लिया गया।

Trending Videos
माही विज और मैरी कॉम
- फोटो : इंस्टाग्राम @jiohotstarreality
माही और मैरी कॉम में क्यों हुई बहस?
दूसरी तरफ घर में माही विज और मैरी कॉम के बीच भी तीखी बहस देखने को मिली। सामने आए प्रोमो में दोनों के बीच सम्मान को लेकर बातचीत बढ़ती नजर आती है। रिपोर्ट के मुताबिक, मैरी कॉम ने माही से कहा कि उनका प्रोफाइल काफी बड़ा है और उन्हें उनकी तुलना खुद से नहीं करनी चाहिए। इसके जवाब में माही ने पूछा कि वह उनकी बातों से इतना परेशान क्यों हो रही हैं।
बात यहीं खत्म नहीं हुई। मैरी कॉम ने माही से उन्हें सम्मान देने की बात कही, जिस पर माही ने सवाल किया कि वह उन्हें सम्मान क्यों दें। माही ने यह भी आरोप लगाया कि मैरी कॉम उनके बारे में पीठ पीछे बातें करती हैं और उनके मेकअप और कपड़ों को लेकर टिप्पणी करती हैं।

लव गिल और अरिश्फा खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @jiohotstarreality
अरिश्फा से भिड़ीं लव गिल
वहीं लव गिल और अरिश्फा के बीच भी जमकर कहासुनी देखने को मिलने वाली है। एक और प्रोमो में दोनों के बीच बहस होती दिख रही है। अरिश्फा, लव को लेकर कुछ कह देती हैं, जिसके बाद लव काफी भड़क जाती हैं और आकर पूछती हैं, 'किसकी चमचागिरी कर रहे हैं।'
इस पर अरिश्फा कहती हैं कि आपको क्या लगता है, हम लोगों को कुछ सुनाई नहीं देता, हम लोग बहरे हैं? इस पर लव कहती हैं- 'अंधे।' आगे अरिश्फा उन्हें बेटा कह देती हैं, तो गिल कहती हैं, 'ओ मां मत बन मेरी...बेटा क्या होता है?' आगे अरिश्फा कहती हैं, 'मेरे से ना आप पंगे मत लेना।' इसके बाद दोनों के बीच जमकर हंगामा होता है।

गुल्लू देंगे बिग बॉस के सवालों का जवाब
इसके अलावा आने वाले एपिसोड में गुल्लू बिग बॉस के सवालों के जवाब देते भी नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें- अनकस्टमड अर्थ: जारी हुआ वेब सीरीज का पहला लुक, अहम किरदारों में होंगे फ्रीडा पिंटो और सिद्धार्थ