फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Baba Ramdev Bashesh Kangana Ranaut on her generation gutter remark on Gen z

'उनके कारनामे कैसे रहे हैं?', कंगना के जनरेशन गटर बयान पर भड़के बाबा रामदेव; योग्यता और अतीत पर उठाए सवाल

Tue, 18 Aug 2026 07:45 PM IST
Akash Khare एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Khare Updated Tue, 18 Aug 2026 07:45 PM IST
सार
Register For Event

Baba Ramdev on Kangana Ranaut: आए दिन हर किसी को अपने बयानों में आडे हाथ लेने वालीं बीजेपी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत पर अब बाबा रामदेव ने निशाना साधा है। योग गुरु ने अभिनेत्री के जनरेशन गटर वाले बयान पर आपत्ति जताई है।

विज्ञापन
Baba Ramdev Bashesh Kangana Ranaut on her generation gutter remark on Gen z
कंगना पर भड़के बाबा रामदेव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कंगना रनौत ने बीते दिनों जेन जी को लेकर एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने यूथ को ‘जनरेशन गटर’ तक बताया था। अब कंगना के इस बयान पर योग गुरु बाबा रामदेव ने तंज कसा है। बाबा रामदेव ने उनके बैकग्राउंड और क्वालिफिकेशन पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन


एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में जब बाबा रामदेव काे बताया गया कि कंगना रनौत देश के युवाओं को गटर जनरेशन कहती हैं। इस पर योग गुरु ने कहा, ‘उनका क्वालिफिकेशन क्या है? उनका बचपन कैसा रहा है? उनकी जवानी कैसी रही? उनके पहले के कारनामे कैसे रहे हैं? मैं ऐसे लोगों के बारे में बात नहीं करना चाहता।'

विज्ञापन
Trending Videos

Baba Ramdev Bashesh Kangana Ranaut on her generation gutter remark on Gen z
बाबा रामदेव - फोटो : X
ऐसे लोगों पर बात नहीं करना चाहता
आगे बाबा रामदेव ने कहा, 'देश के युवाओं को गटर जनरेशन बोलना, यह अपने आप में बिगड़े हुए दिमाग की निशानी है। यह गलत है। उनकी पार्टी के लोगों को इस मामले पर संज्ञान लेना चाहिए।' 
वहीं जब याद दिलाया गया कि वो (कंगना) खुद योग गुरु की प्रशंसक रही हैं तो बाबा रामदेव ने कहा, ‘मेरी प्रशंसा करें, योग की प्रशंसा करें तो क्या मैं उनके गुनाहों पर यहां लीपापोती कर दूं?’
विज्ञापन

Baba Ramdev Bashesh Kangana Ranaut on her generation gutter remark on Gen z
बाबा रामदेव - फोटो : X
युवा बहुत बड़ी ताकत हैं
बातचीत में आगे देश के युवाओं का बचाव करने हुए रामदेव ने कहा, ‘किसी भी जाति, वर्ग, समुदाय.. आज युवा कोई जाति नहीं, उसमें सब हैं। आज युवा अपने आपमें एक बहुत बड़ी ताकत हैं उसको कोई नकार नहीं सकता। युवाओं ने सबको हिलाकर रखा है।’
विज्ञापन

Baba Ramdev Bashesh Kangana Ranaut on her generation gutter remark on Gen z
कंगना रनौत - फोटो : एक्स
क्या है पूरा मामला?
  • दिल्ली में हुए सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान कई युवा नीट पेपर लीक के विरोध और परीक्षा में सुधार की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर जमा हुए थे। 
  • 20 जुलाई को 'चलो संसद' मार्च के दौरान पुलिस की कार्रवाई के बाद ये प्रदर्शन और तेज हो गया।
  • पुलिस के लाठी चार्ज करने के बाद कई युवाओं ने सरकार और पीएम मोदी के प्रति नाराजगी जताई थी।
  • इस दौरान कुछ युवाओं ने पीएम को संबोधित करते हुए अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया था।
  • इन्हीं विवादित वायरल वीडियोज को देखते हुए कंगना ने जेन-जी को 'गटर जनरेशन' कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed