फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anurag Dobhal UK07 Riders wife Ritika Chauhan welcomes baby amid ongoing family row

अनुराग डोभाल के इलाज के बीच पत्नी रितिका ने दी खुशखबरी, इंस्टाग्राम पर दिखाई बच्चे की झलक; लिखा नोट

Sat, 28 Mar 2026 02:42 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Sat, 28 Mar 2026 02:42 PM IST
सार
Register For Event

Anurag Dobhal: कार हादसे का शिकार होने के बाद, जहां अनुराग डोभाल अपना इलाज करवा रहें हैं। वहीं उनकी पत्नी रितिका चौहान ने एक खुशखबरी दी है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

विज्ञापन
Anurag Dobhal UK07 Riders wife Ritika Chauhan welcomes baby amid ongoing family row
अनुराग डोभाल, रितिका चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'बिग बॉस' के पूर्व कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल का एक्सीडेंट के बाद इलाज चल रहा है। इस बीच उनकी पत्नी रितिका चौहान ने अपने बच्चे का स्वागत किया है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने नवजात शिशु के पैरों की एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने एक नोट शेयर किया है।
विज्ञापन

रितिका चौहान ने बच्चे को दिया जन्म
रितिका चौहान ने अपने बच्चे के पैरों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'रामनवमी के पावन और शुभ अवसर पर, भगवान ने हमें अपना सबसे कीमती तोहफा दिया है।' उन्होंने बच्चे के जन्म की तारीख 27 मार्च, 2026 बताई। खास बात यह है कि रितिका ने इस पोस्ट में अपने पति को टैग नहीं किया। अनुराग डोभाल ने भी सार्वजनिक रूप से बच्चे के आने की कोई खबर नहीं दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुराग और रितिका के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनुराग ने परिवार पर लगाए आरोप
अनुराग के बच्चे का जन्म ऐसे समय में हुआ है जब अनुराग ने अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने अपने माता-पिता और भाई पर मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। उनके मुताबिक उनका परिवार उनकी शादी से खुश नहीं था। यह विवाद तब और बढ़ गया जब अनुराग का इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान एक्सीडेंट हो गया। उस समय, रितिका उनका सपोर्ट कर रही थीं। हालांकि, अब फिर दोनों अलग हो गए हैं।

Project Hail Mary BO: 'धुरंधर 2' को टक्कर देने आई 'प्रोजेक्ट हेल मेरी', दुनियाभर में कमा डाले इतने करोड़

विज्ञापन

Anurag Dobhal UK07 Riders wife Ritika Chauhan welcomes baby amid ongoing family row
अनुराग डोभाल - फोटो : इंस्टाग्राम@anurag_dobhal
पत्नी ने किया आरोपों से इनकार
अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान, रितिका ने इंस्टाग्राम पर स्टोरीज शेयर की थी। इसमें उन्होंने अपने ससुराल वालों पर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया था। उन्होंने परिवार को एकजुट रखने की अपनी इच्छा जाहिर की थी।

अनुराग डोभाल ने दी हेल्थ अपडेट
अनुराग डोभाल सोशल मीडिया पर अपने स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी अपने फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। तीन दिन पहले उन्होंने बताया था कि उनका दायां पैर सुन्न हो गया है। उन्होंने अपनी किडनी के पास लगे टांके भी दिखाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed