फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Amazon Prime upcoming series Panchayat 3 director Deepak Kumar Mishra discusses who will challenge Pradhan ji

Panchayat 3 : पंचायत के निर्देशक ने प्रधान जी को लेकर किया बड़ा खुलासा, बताया इनसे मिलने वाली है चुनौती

Sun, 26 May 2024 09:20 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sun, 26 May 2024 09:20 AM IST
सार
Register For Event

लोकप्रिय वेब सीरीज 'पंचायत' की तीसरा सीजन 28 मई को रिलीज होने वाला है। इस बीच सीरीज के निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा ने प्रधान जी को लेकर कुछ मजेदार खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया है कि उनके पद को इस बार चुनौती मिलने वाली है। 

विज्ञापन
Amazon Prime upcoming series Panchayat 3 director Deepak Kumar Mishra discusses who will challenge Pradhan ji
दीपक कुमार मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'पंचायत' सीरीज को दर्शकों से काफी ज्यादा प्यार मिला है। यह इस साल की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज में से एक है। 'पंचायत' का सीजन 3 अमेजन प्राइम वीडियो पर आने वाला है। इसके निर्देशक सह लेखक दीपक कुमार मिश्रा शो को लेकर कुछ खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा है कि इसे वास्तविकता के काफी करीब रखने की कोशिश की गई है ताकि दर्शक लंबे समय तक इससे जुड़े रहें। इस बीच उन्होंने इस पर भी जानकारी दी कि नीना गुप्ता का किरदार प्रधान जी की स्थिति खतरे में है और कौन उन्हें चुनौती देगा।

विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by TVF | The Viral Fever (@theviralfever)

विज्ञापन

लोग पसंद करते हैं तो बढ़ जाती है जिम्मेदारी- दीपक 
शो के नए सीज़न को लेकर दर्शकों के बीच बहुत उत्साह है। इस पर बात करते हुए दीपक ने कहा कि अब यह बड़ी  जिम्मेदारी है कि दर्शकों को ना लगे कि शो कॉमेडी और ट्रेजडी का व्यावसायिक मिश्रण बन गया है। शो को पसंद किए जाने को लेकर उन्होंने कहा,"अच्छा लगता है कि लोग अभी भी शो देख रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि वे इसे दसवें सीज़न तक देखते रहेंगे। हालांकि,जब मैं लोगों का उत्साह देखता हूं तो मुझे एक तरह की जिम्मेदारी महसूस होती है कि मैं कहानी को कैसे आगे बढ़ाऊंगा कि दर्शक हर सीजन के लिए उत्साहित रहें। इसलिए, यह मेरे लिए एक जिम्मेदारी है"।
विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Kalyanikhatri (@iamkalyanikhatri)


प्रधान जी को मिलेगी चुनौती 
पंचायत अपनी ग्रामीण पृष्ठभूमि, धीमी गति और ठहराव की वजह से लोकप्रिय हो गई। पंचायत के निर्देशक ने संकेत दिया है कि प्रधान जी को अपने पद के लिए संघर्ष करना होगा और यह उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण होने वाला है। उन्होंने कहा,"नया सीज़न लिखते समय, हमारा पहला विचार यह था कि इस बार दूसरे सीज़न जैसा कुछ नहीं होना चाहिए। हम पिछले पांच वर्षों से अधिक समय से कहानी सुना रहे हैं। अब समय आ गया है कि कोई प्रधान जी को चुनौती दे। इसलिए हमने फैसला किया कि इस सीजन चुनाव के जरिए उन्हें प्रतिस्पर्धा मिलेगी"। 
Shaktimaan: रणवीर सिंह निभाएंगे शक्तिमान का रोल या फिल्म से अभिनेता का कटा पत्ता? खुद मुकेश खन्ना ने बताया सच
25 मई से स्ट्रीम होगी 'पंचायत 3' 
'पंचायत' उत्तर प्रदेश के एक गांव फुलेरा की कहानी दिखाता है। इसका अगला सीजन 28 मई से स्ट्रीम होने वाला है। सीरीज अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी। इसमें कई बेहतरीन कलाकारों ने काम किया है। ग्राम पंचायत के सचिव के किरदार में दिखे जितेंद्र, महिला प्रधान मंजू के किरदार में दिखी नीना गुप्ता और मंजू के पति के किरदार में दिखे अभिनेता बृज भूषण दूबे अपनी-अपनी भूमिकाओं को आगे बढ़ाएंगे। उनके अलावा अभिनेता फैसल, चंदन रॉय आदि भी अपनी भूमिकाओं को आगे बढ़ाते नजर आएंगे।
ब्रेकअप के बाद पवित्रा को सता रही एजाज की याद!

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed