{"_id":"6953ebb066b307ec3d0cab61","slug":"pseb-class-10-12-date-sheet-2026-released-exams-from-february-17-and-march-6-2025-12-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PSEB Date Sheet 2026: पंजाब बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी; 12वीं के एग्जाम 17 फरवरी और 10वीं के छह मार्च से","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
PSEB Date Sheet 2026: पंजाब बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी; 12वीं के एग्जाम 17 फरवरी और 10वीं के छह मार्च से
Tue, 30 Dec 2025 08:41 PM IST
आकाश कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Tue, 30 Dec 2025 08:41 PM IST
PSEB 10th, 12th Date Sheet 2026: पंजाब बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 की डेटशीट जारी कर दी है। 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से और 10वीं की परीक्षा 6 मार्च से शुरू होगी। परीक्षाएं सुबह 11 बजे से 2:15 बजे तक होंगी। डेटशीट नीचे उपलब्ध है...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
PSEB Date Sheet 2026: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। बोर्ड द्वारा जारी यह शेड्यूल रेगुलर और ओपन स्कूल दोनों श्रेणियों के विद्यार्थियों पर लागू होगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर डेटशीट देख सकते हैं।
विज्ञापन
बोर्ड के अनुसार, कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी, जबकि कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 6 मार्च 2026 से आयोजित की जाएंगी। कक्षा 10वीं और 12वीं (ओपन स्कूल सहित) की सभी परीक्षाएं सुबह 11 बजे से दोपहर 2:15 बजे तक कराई जाएंगी।
विज्ञापन
बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे विषयवार परीक्षा तिथियों को ध्यान से देखें और एडमिट कार्ड, परीक्षा दिशानिर्देश या किसी भी बदलाव से जुड़ी अपडेट के लिए नियमित रूप से बोर्ड की वेबसाइट चेक करते रहें।
विज्ञापन
Trending Videos
PSEB 10th Date Sheet 2026: पंजाब बोर्ड 10वीं की डेटशीट
| तिथि | दिन | समय | विषय |
|---|---|---|---|
| 6 मार्च 2026 | शुक्रवार | 11:00–2:15 | सामाजिक विज्ञान |
| 7 मार्च 2026 | शनिवार | 11:00–2:15 | संगीत (गायन) |
| 9 मार्च 2026 | सोमवार | 11:00–2:15 | पंजाबी-A, पंजाब इतिहास व संस्कृति-A |
| 11 मार्च 2026 | बुधवार | 11:00–2:15 | अंग्रेजी |
| 13 मार्च 2026 | शुक्रवार | 11:00–2:15 | हिंदी / उर्दू |
| 16 मार्च 2026 | सोमवार | 11:00–2:15 | विज्ञान |
| 19 मार्च 2026 | गुरुवार | 11:00–2:15 | पंजाबी-B, पंजाब इतिहास व संस्कृति-B |
| 24 मार्च 2026 | मंगलवार | 11:00–2:15 | गणित |
| 27 मार्च 2026 | शुक्रवार | 11:00–2:15 | कंप्यूटर साइंस |
| 1 अप्रैल 2026 | बुधवार | 11:00–2:15 | हेल्थ एवं फिजिकल एजुकेशन |
(अन्य व्यावसायिक और NSQF विषयों की परीक्षा संबंधित तिथियों पर होगी)
PSEB 12th Date Sheet 2026: पंजाब बोर्ड 12वीं की डेटशीट
| तिथि | समय | विषय |
|---|---|---|
| 17 फरवरी 2026 | 11:00–2:15 | होम साइंस |
| 20 फरवरी 2026 | 11:00–2:15 | बिजनेस स्टडीज |
| 25 फरवरी 2026 | 11:00–2:15 | अर्थशास्त्र |
| 27 फरवरी 2026 | 11:00–2:15 | अकाउंटेंसी |
| 7 मार्च 2026 | 11:00–2:15 | जनरल इंग्लिश |
| 9 मार्च 2026 | 11:00–2:15 | भूगोल |
| 12 मार्च 2026 | 11:00–2:15 | जनरल पंजाबी |
| 18 मार्च 2026 | 11:00–2:15 | कंप्यूटर साइंस |
| 20 मार्च 2026 | 11:00–2:15 | इतिहास |
| 25 मार्च 2026 | 11:00–2:15 | गणित |
| 30 मार्च 2026 | 11:00–2:15 | राजनीति विज्ञान, भौतिकी |
| 1 अप्रैल 2026 | 11:00–2:15 | पंजाबी / हिंदी / इंग्लिश (इलेक्टिव) |
| 4 अप्रैल 2026 | 11:00–2:15 | रसायन विज्ञान, NSQF व्यावसायिक विषय |
(व्यावसायिक विषयों की परीक्षा अलग-अलग कोड के अनुसार निर्धारित तिथियों पर होगी)
बोर्ड ने कहा है कि डेटशीट जारी होने से छात्रों को परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। इसके साथ ही पंजाब के सभी स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी रीविजन और अकादमिक गतिविधियों को नए परीक्षा कैलेंडर के अनुसार व्यवस्थित करें, ताकि परीक्षाएं सुचारू रूप से आयोजित की जा सकें।
कमेंट
कमेंट X