{"_id":"6ac86754ddef82073d0c038a","slug":"neet-pg-counselling-2026-tentative-seat-matrix-verification-begins-on-october-10-check-round-1-schedule-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट पीजी काउंसलिंग 2026: किस कॉलेज में कितनी सीटें? 10 अक्तूबर से शुरू होगा सत्यापन, जानें पूरा कार्यक्रम","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
नीट पीजी काउंसलिंग 2026: किस कॉलेज में कितनी सीटें? 10 अक्तूबर से शुरू होगा सत्यापन, जानें पूरा कार्यक्रम
Fri, 09 Oct 2026 09:32 AM IST
शिवम तिवारी
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम तिवारी
Updated Fri, 09 Oct 2026 09:32 AM IST
नीट पीजी काउंसलिंग 2026 के पहले चरण के लिए संभावित सीट मैट्रिक्स का सत्यापन 10 अक्तूबर से शुरू होगा। मेडिकल कॉलेजों को 12 अक्तूबर तक सीटों और पाठ्यक्रमों की जानकारी जांचनी होगी। पंजीकरण 12 से 21 अक्तूबर तक, विकल्प भरने की प्रक्रिया 13 से 22 अक्तूबर तक और सीट आवंटन का परिणाम 24 अक्तूबर को जारी होगा।
विज्ञापन
NEET PG Counselling 2026
- फोटो : AI Generated
विस्तार
नीट पीजी काउंसलिंग 2026 के पहले राउंड के लिए मेडिकल कॉलेजों में संभावित सीट मैट्रिक्स का सत्यापन 10 अक्तूबर से शुरू होगा। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) के कार्यक्रम के अनुसार, संस्थानों को 12 अक्तूबर 2026 तक सीटों से जुड़ी जानकारी की जांच और पुष्टि करनी होगी। इस प्रक्रिया के बाद उम्मीदवारों को पीजी मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए उपलब्ध सीटों की जानकारी मिलेगी। मेडिकल कॉलेजों को अपनी सीटों और पाठ्यक्रमों से संबंधित विवरण ध्यान से जांचना होगा। उम्मीदवारों के लिए यह प्रक्रिया महत्वपूर्ण है, क्योंकि काउंसलिंग के दौरान कॉलेज और पाठ्यक्रम चुनने के लिए इसी जानकारी का इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेजों को किन जानकारियों की जांच करनी होगी?
सीट मैट्रिक्स सत्यापन के दौरान भाग लेने वाले मेडिकल संस्थानों को कॉलेज का नाम, कोड, कुल सीटों की संख्या, अलग-अलग श्रेणियों में सीटों का ब्योरा और उपलब्ध पाठ्यक्रमों की जांच करनी होगी। इसके अलावा, सीटों और शुल्क से संबंधित विवरण में किसी तरह की गड़बड़ी होने पर उसे निर्धारित समय के भीतर संबंधित प्राधिकरण के सामने उठाना होगा। संस्थानों को उपलब्ध सीटों की सही जानकारी सुनिश्चित करनी होगी, ताकि काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवारों को गलत विवरण के आधार पर विकल्प न चुनने पड़ें। सत्यापन और जरूरी सुधार पूरे होने के बाद अंतिम सीट मैट्रिक्स तैयार की जाएगी, जिसका इस्तेमाल रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया में होगा।
विज्ञापन
रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग कब होगी?
नीट पीजी काउंसलिंग 2026 के पहले राउंड के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान की प्रक्रिया 12 अक्तूबर से 21 अक्तूबर तक चलेगी। उम्मीदवार 13 अक्तूबर से 22 अक्तूबर 2026 तक कॉलेज और पाठ्यक्रम के विकल्प भर सकेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सीट आवंटन की प्रक्रिया 22 और 23 अक्तूबर को होगी, जबकि सीट अलॉटमेंट का परिणाम 24 अक्तूबर 2026 को घोषित किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे विकल्प भरते समय अपनी प्राथमिकताओं का ध्यान रखें और अंतिम समय-सीमा से पहले प्रक्रिया पूरी कर लें। रजिस्ट्रेशन और काउंसलिंग से जुड़े आधिकारिक अपडेट के लिए MCC की वेबसाइट देखते रहें।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X