फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET PG 2026 Admit Card Released: Check Aug 30 Exam Schedule, Prohibited Items & Guidelines

नीट पीजी 2026: 30 अगस्त को परीक्षा, एनबीईएमएस ने जारी की सख्त एडवाइजरी, एग्जाम सेंटर जाने से पहले जरूर पढ़ें

Thu, 27 Aug 2026 05:45 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Thu, 27 Aug 2026 05:45 PM IST
सार
Register For Event

नीट पीजी परीक्षा 30 अगस्त को आयोजित होने वाली है। NBEMS पहले ही आधिकारिक पोर्टल nbe.edu.in पर एडमिट कार्ड जारी कर चुका है। परीक्षा केंद्र में मोबाइल, गहने, स्मार्टवॉच व पर्स जैसी वस्तुएं सख्त वर्जित हैं। सभी अभ्यर्थी गाइडलाइंस देखकर ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
 

विज्ञापन
NEET PG 2026 Admit Card Released: Check Aug 30 Exam Schedule, Prohibited Items & Guidelines
NEET PG 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

देश के प्रतिष्ठित मेडिकल पोस्ट ग्रेजुएट (MD, MS और PG डिप्लोमा) पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली नीट पीजी परीक्षा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यह परीक्षा 30 अगस्त 2026 (रविवार) को देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और सुरक्षा के साथ संपन्न कराने के लिए NBEMS ने अभ्यर्थियों के लिए सख्त ड्रेस कोड और प्रतिबंधित सामानों की गाइडलाइन जारी की है।

विज्ञापन


अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो सेंटर पर निकलने से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के तरीके और बोर्ड के इन कड़े नियमों को ध्यान से समझ लें, ताकि परीक्षा केंद्र पर किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

विज्ञापन

एक नजर में परीक्षा का पूरा शेड्यूल

  • परीक्षा की तारीख: 30 अगस्त 2026 (रविवार)
  • परीक्षा का समय: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक (सिंगल शिफ्ट)
  • परीक्षा का मोड: कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)
  • आयोजक संस्था: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS)
  • आधिकारिक वेबसाइट: nbe.edu.in/natboard.edu.in

NBEMS Advisory: प्रवेश के दौरान होगी गहन जांच

NBEMS की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार, परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार का अनुचित साधन या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाना पूरी तरह वर्जित है। मुख्य द्वार पर हैंड-हेल्ड मेटल डिटेक्टर द्वारा अभ्यर्थियों की गहन जांच (Frisking) की जाएगी।

विज्ञापन

सावधान! परीक्षा केंद्र में भूलकर भी न ले जाएं ये वस्तुएं

बोर्ड ने प्रतिबंधित वस्तुओं को 7 मुख्य श्रेणियों में बांटा है:

1. स्टेशनरी का सामान (Stationery Items)
किसी भी तरह का लिखा या छपा हुआ कागज, नोट्स, प्लास्टिक पाउच, पेन, पेंसिल, कैलकुलेटर, राइटिंग पैड, पेन ड्राइव, इरेजर, रफ शीट आदि ले जाना सख्त मना है। (रफ काम के लिए जरूरी शीट परीक्षा हॉल के अंदर ही दी जाएगी)।

2. इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस (Electronic Devices)
मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, इयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, कलाई घड़ी (डिजिटल व एनालॉग), स्मार्टवॉच, हेल्थ बैंड, इलेक्ट्रॉनिक पेन या स्कैनर आदि पूरी तरह प्रतिबंधित हैं।

3. आभूषण और गहने (Ornaments)
किसी भी प्रकार की अंगूठी, कान की बाली, नथ, चेन, हार, पेंडेंट, ब्रेसलेट, बैज या ब्रोच आदि पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

4. अन्य निजी वस्तुएं (Other Personal Items)
पर्स/वॉलेट, हैंडबैग, धूप का चश्मा, बेल्ट, टोपी, दस्ताने और एआई-सक्षम आधुनिक चश्मे पहनकर आने की अनुमति नहीं है।

5. खाने-पीने का सामान और पानी की बोतल (Eatable Items/Drinks)
कोई भी पैक या खुला खाद्य पदार्थ, स्नैक्स, कोल्ड ड्रिंक या घर से लाई गई पानी की बोतल अंदर नहीं ले जा सकते। सभी अभ्यर्थियों के लिए पानी की बोतलें परीक्षा केंद्र के अंदर ही उपलब्ध कराई जाएंगी।

6. अनुचित साधन वाले उपकरण (Unfair Means Devices)
कोई भी ऐसा डिवाइस जिसका इस्तेमाल नकल या संदेश भेजने के लिए किया जा सके (जैसे गुप्त कैमरा, वायरलेस डिवाइस आदि) पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।

7. नशीले पदार्थ और घातक वस्तुएं (Alcohol, Weapons & Sharp Objects)
शराब, ड्रग्स या किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ के प्रभाव में पाए जाने पर प्रवेश रद्द कर दिया जाएगा। इसके अलावा चाकू, कैंची, हथियार या कोई भी नुकीली वस्तु साथ लाना सख्त अपराध है।

धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी वस्तुओं के लिए क्या नियम है?

यदि कोई अभ्यर्थी अपनी धार्मिक मान्यताओं के कारण विशिष्ट वस्तुएं (जैसे कड़ा, कृपान, मंगलसूत्र आदि) पहनता है, तो उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति केवल गहन सुरक्षा जांच के बाद ही दी जाएगी। ऐसे अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे रिपोर्टिंग समय से काफी पहले सेंटर पहुंचे ताकि चेकिंग में समय खराब न हो।

नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई

एनबीईएमएस ने चेतावनी दी है कि यदि परीक्षा हॉल के अंदर किसी भी अभ्यर्थी के पास कोई भी प्रतिबंधित वस्तु पाई जाती है, तो उसे तत्काल परीक्षा से वंचित (Debar) कर दिया जाएगा और बोर्ड के नियमों के तहत दंडात्मक व कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

NEET PG 2026 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

पंजीकृत अभ्यर्थी अपना हॉल टिकट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से अपने User ID और Password की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है:

  • वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in या nbe.edu.in खोलें
  • NEET PG सेक्शन चुनें: होमपेज पर दिख रहे 'NEET PG 2026' परीक्षा सेक्शन पर क्लिक करें।
  • एडमिट कार्ड लिंक: इसके बाद 'NEET PG Admit Card' के लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें: नया पेज खुलने पर अपना User ID और Password दर्ज करके सबमिट करें।
  • हॉल टिकट चेक करें: आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिख जाएगा। इसमें अपना नाम, रोल नंबर, फोटो, परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग टाइम और दिशानिर्देश ध्यान से जांच लें।
  • प्रिंटआउट लें: एडमिट कार्ड को सेव करें और परीक्षा केंद्र ले जाने के लिए इसका साफ प्रिंटआउट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed