फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET Admit Card 2020 released at ntaneet.nic.in

NEET 2020 Admit Card: एनटीए ने जारी किया प्रवेश पत्र, छात्रों का कल से देशव्यापी धरना

Wed, 26 Aug 2020 02:24 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 26 Aug 2020 02:24 PM IST
विज्ञापन
NEET Admit Card 2020 released at ntaneet.nic.in
NEET परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी - फोटो : प्रिंट शॉर्ट

NEET 2020 Admit Cards: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट (NEET 2020) परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी नीट की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in के जरिए अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। नीट की परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। वहीं, इस परीक्षा को स्थगित करने की मांग थमने का नाम नहीं ले रही है। इसे लेकर विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है और छात्रों ने कल यानी कि 27 अगस्त को देशव्यापी धरने की घोषणा की है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-NEET-JEE EXAM 2020: जान लीजिए ये दस अहम दिशानिर्देश, इनके बिना परीक्षा केंद्रों में 'नो एंट्री'
विज्ञापन


छात्र अपने घर से ही परीक्षा के आयोजन का विरोध करेंगे और काले झंडे दिखाएंगे। हाथों और माथे पर काले पट्टे पहनकर इस प्रवेश परीक्षा के आयोजन का विरोध करेगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई छात्र काले मास्क पहनकर और अपनी प्रोफाइल पिक्चर काली करके परीक्षा को स्थगित करने की मांग करेंगे। गौरतलब है कि जहां विपक्षी दल और कई छात्र समूह इस परीक्षा के आयोजन को स्थगित करने की मांग कर रहे हैं, वहीं केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि परीक्षा तय शेड्यूल के मुताबिक ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन






ऐसे डाउनलोड करें नीट परीक्षा का एडमिट कार्ड
- सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट  ntaneet.nic.in है।
-यहां NEET (UG) May/September 2020 Admit Card पर क्लिक करें।
-इसके बाद अपना रोल नंबर और अन्य जानकारी भरें।
-जैसे ही आप अपना विवरण डालेंगे आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
-आप अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed