{"_id":"5ecf67ae7d971d7e30188b9e","slug":"mizoram-to-conduct-pending-class-12-exams-from-june-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिजोरम: 16 जून से होंगी बारहवीं कक्षा की बची हुई परीक्षाएं, सरकार ने लिया फैसला","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
मिजोरम: 16 जून से होंगी बारहवीं कक्षा की बची हुई परीक्षाएं, सरकार ने लिया फैसला
Thu, 28 May 2020 12:56 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 28 May 2020 12:56 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
मिजोरम में बारहवीं कक्षा की बची हुई परीक्षाएं 16 जून से आयोजित होंगी। इस बात का निर्णय सरकार ने लिया है। यहां लॉकडाउन के दौरान स्थगित हुई बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 16 जून से आयोजित होंगी। इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने दी है। स्थगित परीक्षाएं 16 जून से लेकर 18 जून के बीच होंगी। इसे लेकर मिजोरम शिक्षा बोर्ड ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। गौरतलब है कि मार्च में लॉकडाउन की घोषणा होते ही मिजोरम शिक्षा बोर्ड ने बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था। तालाबंदी की वजह से विद्यार्थी अर्थशास्त्र, रसायन विज्ञान, समाजशास्त्र, कंप्यूटर विज्ञान और गृह विज्ञान की परीक्षाएं नहीं दे पाए थे।
विज्ञापन
आपको बता दें कि इससे पहले मिजोरम बोर्ड की बची हुई बारहवीं कक्षा की परीक्षा 22 अप्रैल से आयोजित होनी थी लेकिन लॉकडाउन की वजह से इस शेड्यूल को स्थगित करना पड़ा। अब 16 जून से सूबे के 11 केंद्रों पर बारहवीं कक्षा की बची हुई परीक्षाओं का आयोजन होगा। गौरतलब है कि सीबीएसई की भी दसवीं और बारहवीं कक्षा की बची हुई परीक्षाएं एक जुलाई से लेकर 15 जुलाई के बीच होनी है। इसके अलावा बहुत से राज्यों ने भी अपने यहां होने वाली शेष बोर्ड परीक्षाओं को लेकर संशोधित तारीख की घोषणा कर दी है। सीबीएसई ने तो इस बीच विद्यार्थियों को वो जिस राज्य में हैं वहीं बची हुई परीक्षाएं देने का विकल्प दिया है।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X