ICAR NET 2019: नेट परीक्षा की नोटिफिकेशन जारी, एक्टिव हुआ रजिस्ट्रेशन लिंक
इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च (ICAR) द्वारा नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (नेट) परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। नेट परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 अक्तूबर, 2019 से शुरू कर दी गर्ई है। वे उम्मीदवार जो परीक्षा में उपस्थित होना चाहते हैं, वे सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट या आगे दिए गए लिंक से नोटिफिकेशन डाउनलोड कर उसे पढ़ें।
महत्वपूर्ण तिथि :
आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 15 अक्तूबर, 2019 से शुरू
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 4 नवंबर, 2019, शाम 5 बजे तक
शैक्षिक योग्यता :
किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषयों से मास्टर्स डिग्री प्राप्त होना आवश्यक है।
आयु सीमा :
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।
परीक्षा की तिथि :
9 दिसंबर से 12 दिसंबर तक देशभर के 32 परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन मोड में परीक्षा आयोजित की जाएगी।
ये भी पढ़ें : इस यूनिवर्सिटी ने दिए हैं सबसे ज्यादा अमीर, जानें कितनी है यहां की फीस
आवेदन शुल्क :
सभी उम्मीदवारों को 1000 रुपये का शुल्क देना होगा।
ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए शुल्क 500 रुपये है।
जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपये है।
ICAR NET 2019: आवेदन कैसे करें?
चरण 1: आईसीएआर की ऑफिशियल वेबसाइट icar.org.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर नोटिफिकेशन वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: नए पेज पर ICAR NET 2019 परीक्षा की पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4: मांगी गई जानकारी दर्ज कर, लॉग-इन करें।
चरण 5: इसके बाद फॉर्म को ध्यान से पढ़कर डिटेल्स और फोटो अप्लोड करें।
चरण 6: अब शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
चरण 7: एक प्रिंटआउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : अब स्कूलों में उगानी पड़ेंगी सब्जियां, केंद्र ने जारी किया निर्देश
कमेंट
कमेंट X