HPBOSE 12th Result 2020: हर साल माह अप्रैल में घोषित होते हैं नतीजे, 2020 में इसलिए हुई देरी
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) 12वीं कक्षा के नतीजे आज जारी होने वाले हैं। यानी लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। बोर्ड ने 10वीं का परिणाम पहले ही घोषित कर दिया है। बता दें कि कल यानी 17 जून को बोर्ड अध्यक्ष सुरेश कुमार सोनी ने इस बात की पुष्टि की थी कि परिणाम आज यानी 18 जून को दोपहर 11:30 बजे जारी होंगे।
हर साल हिमाचल बोर्ड 12वीं के परिणाम अप्रैल के अंतिम दो सप्ताह में घोषित कर देता हैं। लेकिन इस साल परिणामों में देरी लॉकडाउन के कारण हुई। प्रदेश में लॉकडाउन की घोषणा हो जाने से 12वीं की शेष परीक्षाओं को रोकना पड़ा। 8 जून को भूगोल की परीक्षा फिर आयोजित करवाई गई और परिणाम आज घोषित होने वाले हैं। बता दें कि 2016 में परिणाम 26 अप्रैल को घोषित किए गए जबकि 2017 में 28 अप्रैल, 2018 में 24 अप्रैल और 2019 में 22 अप्रैल को घोषित किए गए।
ज्यादा ट्रैफिक के कारण हो सकता है कि ऑफिशियल वेबसाइट काम न करें इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना परिणाम माईरिजल्टप्लस की ऑफिशियल वेबसाइट https://results.amarujala.com/ पर देख सकते हैं।
परिणाम देखने के लिए निम्न चरणों का करें पालन-
- सबसे पहले उम्मीदवार माइरिजल्टप्लस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और फिर एचपी बोर्ड 2020 लिंक पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही आपको रिजल्ट के दो लिंक दिखेंगे।
HP Board Result 2020 Class 12 (Intermediate) - Register Here
- 12वीं पास वाले इंटरमीडिएट पर क्लिक करें और अपना जरूरी विवरण जैसे - नाम, रोल नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल-आईडी दर्ज करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।

कमेंट
कमेंट X