{"_id":"6b00e2db85b2acd4780d18e3","slug":"harvard-study-finds-school-phone-bans-improve-students-academic-performance-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्वर्ड के अध्ययन में खुलासा: स्कूलों में मोबाइल पर पाबंदी का असर, गणित-रीडिंग में सुधरने लगे परीक्षा परिणाम","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
हार्वर्ड के अध्ययन में खुलासा: स्कूलों में मोबाइल पर पाबंदी का असर, गणित-रीडिंग में सुधरने लगे परीक्षा परिणाम
Sat, 21 Nov 2026 05:46 AM IST
शिवम गर्ग
एनवाईटी, न्यूयॉर्क।
एनवाईटी, न्यूयॉर्क।
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sat, 21 Nov 2026 05:46 AM IST
हार्वर्ड के अध्ययन में सामने आया है कि स्कूलों में मोबाइल फोन पर पाबंदी लगाने से बच्चों के गणित और रीडिंग के परिणाम सुधरे हैं। अमेरिका के 33 लाख छात्रों पर हुए शोध में एकाग्रता बढ़ने के संकेत मिले। क्या भारतीय स्कूलों में भी मोबाइल पर पाबंदी से ऐसे नतीजे मिल सकते हैं? जानिए...
विज्ञापन
4600 स्कूलों के 33 लाख छात्रों पर हुआ अध्ययन
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विस्तार
क्लासरूम में बजती फोन की घंटी और मैसेज की टोन सिर्फ शिक्षकों का ध्यान नहीं भटकाती, बल्कि बच्चों के रिपोर्ट कार्ड पर भी असर डालती है। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर एजुकेशन पॉलिसी रिसर्च की ताजा रिपोर्ट बताती है कि जिन स्कूलों ने मोबाइल फोन पर सख्ती से रोक लगाई गई, वहां छात्रों के परीक्षा परिणामों में व्यापक सुधार नजर आने लगा।
अमेरिका में 2021 से 2026 के बीच किए गए अध्ययन में पहली बार हर छात्र की व्यक्तिगत प्रगति को मापा गया और नतीजे काफी चौंकाने वाले रहे। जिन स्कूलों में छात्रों को पूरे दिन अपने फोन विशेष पाउच में बंद रखे, वहां गणित और रीडिंग दोनों में सकारात्मक बदलाव दिखा। सबसे दिलचस्प बात यह रही कि फायदा सिर्फ पढ़ाई में कमजोर बच्चों को ही नहीं हुआ। बल्कि औसत और पढ़ाई में अच्छे छात्रों के प्रदर्शन में भी अंतर नजर आया।
तीन पैमाने पर आंका गया बदलाव
2018 तक लगभग सभी किशोरों के पास फोन पहुंचे
46 अमेरिकी राज्यों में स्कूल में फोन पर लगी पाबंदी

- अतिरिक्त पढ़ाई का असर : फोन पर सख्ती से प्रतिबंध वाले स्कूलों के बच्चों के अंकों में इतना सुधार हुआ, मानो उन्हें साल भर में 1 से 2 हफ्ते की अतिरिक्त पढ़ाई का समय मिल गया हो।
- नुकसान की आधी भरपाई 2010 के दशक के मध्य से पढ़ाई में सालाना गिरावट आ रही थी। फोन पर सख्ती ने कोविड से पहले होने वाले उस औसत सालाना नुकसान की आधी भरपाई कर दी है।
- पिछड़ने की दर में कमी स्क्रीन से दूरी के कारण खासतौर पर रीडिंग में बच्चों के अंक गिरने की दर कम हुई यानी कोई पाठ पढ़ने के दौरान उनकी एकाग्रता पहले के मुकाबले ज्यादा बढ़ गई।
विज्ञापन
2018 तक लगभग सभी किशोरों के पास फोन पहुंचे
46 अमेरिकी राज्यों में स्कूल में फोन पर लगी पाबंदी

कमेंट
कमेंट X