DU PG Admission: डीयू ने जारी किया स्नातकोत्तर प्रवेश का शेड्यूल, 30 नवंबर को जारी होगी पहली प्रवेश सूची
DU PG admission 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर प्रवेश 2022 (DU PG admission 2022 schedule) के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है।
विस्तार
DU PG admission 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर प्रवेश 2022 (DU PG admission 2022 schedule) के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। DU PG प्रवेश 2022 शेड्यूल के अनुसार, पहली प्रवेश सूची आधिकारिक वेबसाइट - du.ac.in पर 30 नवंबर, 2022 को प्रदर्शित की जाएगी। जो उम्मीदवार पीजी, पीएचडी प्रोग्राम में एडमिशन लेना चाहते हैं, वे 01 दिसंबर 2022 से du.ac.in पर पहले राउंड के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि दिल्ली यूनिवर्सिटी ने DUET 2022 का रिजल्ट 22 नवंबर 2022 को जारी किया था। दिल्ली विश्वविद्यालय ने DUET 2022 परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए DUET PG प्रवेश 2022 शेड्यूल जारी किया है।
पहली तीन सूचियों का शेड्यूल जारी
शेड्यूल के मुताबिक 30 नवंबर, 2022 को आधिकारिक वेबसाइट पर पहली मेरिट सूची जारी करेगी। प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद दूसरी सूची जारी की जाएगी। विश्वविद्यालय ने जानकारी दी है कि यदि आवश्यक हुआ तो तारीखों या सूचियों की घोषणा बाद में की जाएगी। अभी तक पहली तीन सूचियों का शेड्यूल जारी किया जा चुका है
एक दिसंबर से आवेदन
उम्मीदवार ध्यान दें कि पहली मेरिट सूची जारी होने के बाद, डीयू पीजी प्रवेश के लिए आवेदन 01 दिसंबर, 2022 को सुबह 10 बजे से शुरू होंगे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 03 दिसंबर, 2022 को शाम 5 बजे तक है। पहली योग्यता सूची के बाद आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के प्रवेश का सत्यापन और स्वीकृत विभाग या कॉलेज 01 दिसंबर, 2022 से 04 दिसम्बर, 2022 तक करेंगे। पहली मेरिट लिस्ट के बाद पेमेंट की प्रक्रिया चार दिसंबर से 11:59 बजे तक होगी।
कमेंट
कमेंट X