फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   DU Admission 2026: 100% Fee Refund on Withdrawal Till August 31, 50% Thereafter

कैंपस डायरीज: डीयू में 31 अगस्त तक दाखिला वापस लेने पर मिलेगा 100% फीस रिफंड, जानें नई गाइडलाइन

Thu, 27 Aug 2026 12:16 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Thu, 27 Aug 2026 12:16 PM IST
सार
Register For Event

दिल्ली विश्वविद्यालय ने दाखिला वापस लेने वाले छात्रों के लिए फीस रिफंड के नियम जारी किए हैं। 31 अगस्त तक प्रवेश वापस लेने पर पूरी फीस लौटाई जाएगी, जबकि इसके बाद 50 फीसदी फीस रिफंड होगी।
 

विज्ञापन
DU Admission 2026: 100% Fee Refund on Withdrawal Till August 31, 50% Thereafter
DU - फोटो : डीयू (फाइल)

विस्तार

DU Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र की दाखिला प्रक्रिया 31 अगस्त तक पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी। ऐसे में यदि कोई छात्र इस अंतिम तिथि तक अपना दाखिला वापस लेता है, तो उसे सौ प्रतिशत फीस रिफंड की जाएगी। फीस रिफंड के दौरान विदड्राल, प्रोसेसिंग फीस, पंजीकरण फीस वापस नहीं होगी। अंतिम दाखिला तिथि के 30 दिन के भीतर प्रवेश वापस लेने पर 50 प्रतिशत ही फीस वापस की जाएगी।

विज्ञापन


डीयू ने दाखिला प्रक्रिया समाप्त होने से पहले फीस रिफंड को लेकर नोटिस जारी किया है। इसमें बताया गया है कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 में जिन छात्रों ने दाखिला लिया है और अब वे अपना दाखिला वापस लेना चाहते हैं, उन्हें अंतिम दाखिला तिथि तक 100 प्रतिशत शुल्क वापस किया जाएगा। अंतिम दाखिला तिथि के 30 दिन के अंदर प्रवेश वापस लेने पर 50 प्रतिशत फीस वापस की जाएगी। 30 दिन के बाद दाखिला वापस लेने पर फीस की कोई वापसी नहीं होगी।
विज्ञापन


अगर छात्र ने गलत जानकारी दी हो, तथ्य छिपाने या फर्जी प्रमाणपत्र जमा करने के कारण दाखिला रद्द होने पर भी फीस वापस नहीं की जाएगी। छात्र की मृत्यु की स्थिति में संबंधित सेमेस्टर या वर्ष की 100 प्रतिशत फीस, परीक्षा शुल्क सहित उसके माता-पिता या कानूनी अभिभावक को वापस की जाएगी। पीएचडी छात्रों के लिए अलग प्रावधान किए गए हैं। संबंधित चरण की अंतिम दाखिला तिथि तक नामांकन वापस लेने पर 100 प्रतिशत फीस अंतिम तिथि के 15 दिन के भीतर वापस लेने पर 50 प्रतिशत फीस और 15 दिन बाद वापस लेने पर कोई फीस वापस नहीं होगी। पीएचडी में फीस वापसी के लिए विभागाध्यक्ष की मंजूरी आवश्यक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीयू में स्नातक की सीट स्वीकार करने का आज अंतिम मौका

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में विभिन्न स्नातक प्रोग्राम की खाली सीटों को भरने के लिए शुरू हुए स्पॉट राउंड के तहत आवंटित सीट को स्वीकार करने का आज अंतिम मौका है। छात्र आवंटित सीट को बृहस्पतिवार तक स्वीकार कर सकेंगे। जबकि 29 अगस्त तक फीस का भुगतान करके सीट को पक्का किया जा सकेगा। डीयू ने स्नातक की 13,400 खाली सीटों को भरने के लिए 23 अगस्त से स्पॉट राउंड शुरू किया था। डीयू दाखिला डीन प्रो. हनीत गांधी के अनुसार इन खाली सीटों पर 22, 241 हजार पंजीकरण किए गए।

इसके आधार पर डीयू ने 5, 646 सीटों का आवंटन किया है। अब छात्रों के पास दाखिले का अंतिम मौका है। 31 अगस्त को दाखिला प्रक्रिया पर पूरी तरह से विराम लग जाएगा। यदि इस स्पॉट राउंड के बाद भी सीटें खाली रहती हैं, तो दाखिले नहीं होंगे। सीट आवंटन का पहला राउंड जुलाई में शुरू हुआ था लेकिन अब तक कई कॉलेजों में कई प्रोग्राम की सीटें नहीं भरी हैं। ऐसे में लगातार राउंड आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं सीटें भरने के लिए 15 से अधिक कॉलेजों को बारहवीं के अंकों के आधार पर दाखिला करने की मंजूरी दी गई है। कॉलेजों की यह दाखिला प्रक्रिया डीयू की दाखिला प्रक्रिया से अलग है। हालांकि कॉलेजों को सीयूईटी स्कोर से आवंटित सीट और बारहवीं के अंकों दोनों से दाखिले करने के लिए कहा गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed