{"_id":"6250c6dfd5d0cb25753e65dd","slug":"urban-forest-will-be-developed-in-20-acres-in-qutubgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : कुतुबगढ़ में 20 एकड़ में विकसित होगा शहरी वन, विभाग ने शुरू कीं तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : कुतुबगढ़ में 20 एकड़ में विकसित होगा शहरी वन, विभाग ने शुरू कीं तैयारियां
Sat, 09 Apr 2022 05:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा
किशन कुमार, नई दिल्ली
किशन कुमार, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 09 Apr 2022 05:05 AM IST
शहरी वन में तितली पार्क से लेकर विश्राम स्थल तक तैयार किया जाएगा। इसके तहत विभाग यहां अलग-अलग प्रजातियों के पौधे लगाएगा, जिससे तरह-तरह की तितलियां आकर्षित हो सकेंगी। साथ ही लोगों की सुविधा के लिए पेयजल, बैठने के लिए बेंच व सूचक बोर्ड भी लगाए जाएंगे। लोगों के पैदल चलने के लिए एक कच्चा ट्रैक भी शामिल होगा।
विज्ञापन
forest
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजधानी के प्रदूषण को कम करने के लिए दिल्ली के बाहरी इलाके में शामिल कुतुबगढ़ में शहरी वन विकसित होगा। वन के लिए 20 एकड़ जगह तय की गई है। आने वाले समय में यहां लोग सुबह-शाम की सैर के साथ कई तरह के पेड़-पौधों की प्रजातियां देख सकेंगे। इसे लेकर वन एवं वन्यजीव विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
संभावना है कि आगामी कुछ महीनों में स्थानीय लोगों को यह सुविधा मिल सकेगी। वन विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, शहरी वन के लिए प्रस्तावित योजना के तहत कुतुबगढ़ में शहरी वन का विकास शामिल था। बाद में इसके क्षेत्रफल में विस्तार करते हुए करीब 20 एकड़ का क्षेत्रफल तय किया गया है।
विज्ञापन
वन में तरह-तरह के पौधे लगाने के साथ लोगों की सुविधाओं का भी ध्यान रखा जाएगा। अधिकारी ने कहा कि वन धरती के फेफड़ों की तरह काम करता है।यहां कई तरह के पक्षियों व तितलियों के प्रवास में मदद मिलती है। वहीं, वन क्षेत्र में विकसित किए जाने वाले जलाशय से भूमिगत पानी का संचय भी होता है।
विज्ञापन
तितली पार्क से लेकर विश्राम स्थल की मिलेगी सुविधा
शहरी वन में तितली पार्क से लेकर विश्राम स्थल तक तैयार किया जाएगा। इसके तहत विभाग यहां अलग-अलग प्रजातियों के पौधे लगाएगा, जिससे तरह-तरह की तितलियां आकर्षित हो सकेंगी। साथ ही लोगों की सुविधा के लिए पेयजल, बैठने के लिए बेंच व सूचक बोर्ड भी लगाए जाएंगे। लोगों के पैदल चलने के लिए एक कच्चा ट्रैक भी शामिल होगा। इससे लोग प्राकृतिक माहौल को महसूस कर सकेंगे।