{"_id":"6ad6a177ee5fcd2f5004e189","slug":"two-namo-bharat-corridors-may-soon-receive-approval-process-will-gain-momentum-on-these-routes-in-delhi-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: दो नमो भारत कॉरिडोरों को जल्द मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली-पानीपत-करनाल समेत इस रूट पर बढ़ेगी प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: दो नमो भारत कॉरिडोरों को जल्द मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली-पानीपत-करनाल समेत इस रूट पर बढ़ेगी प्रक्रिया
Tue, 20 Oct 2026 05:03 AM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 20 Oct 2026 05:03 AM IST
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने नमो भारत क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) के विस्तार को लेकर अहम जानकारी साझा की है।
विज्ञापन
नमो भारत
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने नमो भारत क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) के विस्तार को लेकर अहम जानकारी साझा की है। निगम के अनुसार, दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के बाद अब दिल्ली-पानीपत-करनाल और दिल्ली-गुरुग्राम-बहरोड़ कॉरिडोर को भी जल्द मंजूरी मिलने की संभावना है। इन दोनों परियोजनाओं के आगे बढ़ने से दिल्ली और आसपास के शहरों के बीच तेज और सुविधाजनक आवागमन का रास्ता खुल सकता है।
विज्ञापन
प्रस्तावित कॉरिडोरों का उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में क्षेत्रीय परिवहन नेटवर्क को मजबूत करना है। दिल्ली-पानीपत-करनाल कॉरिडोर से हरियाणा के प्रमुख शहरों की कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है, जबकि दिल्ली-गुरुग्राम-बहरोड़ कॉरिडोर से गुरुग्राम और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को लाभ मिल सकता है। हालांकि, दोनों परियोजनाओं को मंजूरी मिलने और निर्माण शुरू होने की समयसीमा को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
ये परियोजनाएं फिलहाल विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) के चरण में हैं। इनके विकसित होने से एनसीआर के विभिन्न शहरों के बीच संपर्क बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन