फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   young man and his paternal aunt subjected to life-threatening attack in Shahdara

अकबर हत्याकांड का खूनी बदला: घर में घुसकर इनामी बदमाश की गर्दन पर चाकू से हमला, भागा तो मारी गोली; बुआ भी घायल

Tue, 06 Oct 2026 07:27 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, पूर्वी दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, पूर्वी दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 06 Oct 2026 07:27 PM IST
सार
Register For Event

दिल्ली के शाहदरा जिले में एक वारदात सामने आई है। जहां एक युवक और उसकी बुआ पर जानलेवा हमला हुआ है। 4 से 5 लोगों ने घर में घुसकर युवक को चाकू मारे और गोली मार दी। बुआ को भी चाकू से घायल किया गया, जिसके बाद हमलावर फरार हो गए।

विज्ञापन
young man and his paternal aunt subjected to life-threatening attack in Shahdara
युवक पर चाकू से हमले के बाद गोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहदरा जिले के फर्श बाजार स्थित भीकम सिंह कालोनी सोमवार रात 4-5 लोगों ने एक मकान में घुसकर युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों जावेद खान (28) की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। उसके शरीर पर दूसरी जगह भी चाकू मारे। जावेद जान बचाने को वहां से भागने लगा तो जीने पर आरोपियों ने उसको दो गोली मार दी।

विज्ञापन


जावेद को बचाने के लिए उसकी बुआ मुन्नी बानो वहां पहुंची तो आरोपियों ने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया। मुन्नी को कई चाकू मारे गए। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पड़ोसियों ने जावेद व मुन्नी को नजदीकी डॉ. हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर होने पर दोनों को राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन


दरअसल पूरा मामला एक साल पहले सीमापुरी इलाके में हुई अकबर नामक की हत्या से जुड़ा हुआ है। अकबर की पत्नी के साथ जावेद का भाई छेड़छाड़ कर रहा था। अकबर ने इसका विरोध किया तो जावेद व उसके परिवार ने मिलकर अकबर की बेरहमी से हत्या कर दी थी। मामले में जावेद का पूरा परिवार जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले करीब एक साल से जावेद पुलिस को चकमा दे रहा था। शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि जावेद की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम भी रखा हुआ था। अब अकबर के परिवार पर जावेद और उसकी बुआ पर जानलेवा हमला करने का आरोप है। मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

Trending Videos

15 दिन पहले ही मकान में आया था जावेद का परिवार
भीकम सिंह कालोनी निवासी राजकुमार ने बताया कि गली नंबर-2 में जावेद और उसके परिवार ने 15 दिन पहले ही मकान किराए पर लिया था। सोमवार रात को वह पूरे परिवार के साथ मौजूद था। इस बीच 9.15 बजे आरोपी पहली मंजिल के घर में घुस गए और उन्होंने जावेद और उसकी बुआ पर जानलेवा हमला कर दिया।

भीड़ बढ़ी तो आरोपी मौके से भाग गए। पड़ोसी की दोनों घायलों को अस्पताल ले गए। पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पड़ताल की जा रही है। क्राइम टीम व एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है।

27 अक्तूबर 2025 को हुई थी अकबर अली मिर्जा की हत्या
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिछले साल 27 अक्तूबर को अकबर अली मिर्जा नामक युवक की हत्या हुई थी। अकबर सीमापुरी थाने का घोषित बदमाश था। घटना वाले दिन जावेद के छोटे भाई से अकबर की पत्नी की बहस हो रही थी। इस दौरान आरोपी पत्नी से बदसलूकी करने लगा।

अकबर की पत्नी ने कॉल कर पति को बुला लिया। इसके बाद अकबर ने आरोपियों को समझाने का प्रयास किया तो इन लोगों ने चाकू और चापड़ से उसकी गली में हमला कर हत्या कर दी। सूत्रों का कहना है कि दोनों परिवार पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। दोनों आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed