{"_id":"6a8701864ac2afdca50f6687","slug":"three-arrested-including-a-mother-and-son-for-drug-trafficking-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-151441-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मादक द्रव्य की तस्करी मां-बेटा सहित तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मादक द्रव्य की तस्करी मां-बेटा सहित तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। निहाल विहार थाना पुलिस ने मादक द्रव्य की तस्करी करने वाले मां-बेटा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान विपिन कुमार व उसकी मां के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से 126 ग्राम गांजा, 97 क्वार्टर अवैध शराब की बोतलें व 29 हजार रुपये बरामद किए हैं। दोनों पर आबकारी व गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। डीसीपी विक्रम सिंह ने बताया कि 18 अगस्त को आरजेडसी ब्लॉक में गश्त के दौरान पुलिस टीम को देखकर भाग रहे आरोपियों को पकड़ा गया।
वहीं, उत्तम नगर थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत 1.130 किलो गांजे के साथ 22 वर्षीय बरखा को गिरफ्तार किया। 12 अगस्त को गज्जन डेयरी, डीडी ब्लॉक, जेजे कॉलोनी के पास से पकड़ा गया। पुलिस दोनों मामलों में आगे की जांच कर रही है। ब्यूरो