फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rahul Gandhi visit to Jamia University has been cancelled

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में आंदोलन: राहुल गांधी का दौरा रद्द, एनएसयूआई के दो छात्र हिरासत में लिए गए

Wed, 28 Oct 2026 02:09 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 28 Oct 2026 02:09 PM IST
सार
Register For Event

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज जामिया विश्वविद्यालय में छात्रों से मुलाकात करने वाले थे। लेकिन अब उनका दौरा रद्द हो गया है। जामिया छात्र संघ को बहाल करने की मांग तेज हो गई है।

विज्ञापन
Rahul Gandhi visit to Jamia University has been cancelled
जामिया विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने जामिया के गेट नंबर 4 से दो छात्रों, फैजान और जीशान को हिरासत में लिया है और उन्हें अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है। फैजान एनएसयूआई-जामिया के इकाई अध्यक्ष हैं, जबकि जीशान एनएसयूआई सोशल मीडिया के पूर्व राष्ट्रीय प्रमुख हैं। वहीं खबर है कि राहुल गांधी का जामिया में छात्रों से मिलने का दौरा रद्द हो गया है। 
विज्ञापन
Trending Videos

जामिया के अंदर चुनाव बहाली के लिए आंदोलन तेज
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्र संघ चुनाव बहाली के लिए आंदोलन जारी है। जामिया कैंपस का बाहरी हिस्सा छावनी में तब्दील किया है। दिल्ली पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 लागू की है। जिससे किसी भी प्रकार का गैर कानूनी जमावड़ा न लग सके। धारा 163 लागू होने के चलते ओखला हेड से लेकर वीसी आवास तक प्रस्तावित मार्च भी मंगलवार को नहीं हो सका। कुछ छात्रों को सुरक्षाकर्मियों ने हिरासत में भी लिया। वहीं जामिया प्रशासन ने बाहरी प्रवेश को रोकने के लिए दरवाजों की किलेबंदी कर दी है।

कैंपस के बाहर पुलिस का सख्त पहरा, धारा 163 लागू
पुलिस ने जामिया कैंपस के प्रवेश द्वार के बाहर बैरिकेडिंग और बीएनएसएस की धारा 163 के बैनर टांग रखे है। लाउडस्पीकर के जरिये बार-बार शांति बनाए रखने और पुलिस के निर्देश का अनुपालन की घोषणा की जा रही है। फुटपाथ के हिस्से से सटाकर पुलिस वाहन खड़े कर दिए हैं। जिससे छात्रों का जमघट न लगे और कैंपस में दाखिल न हो सके। छात्रों का आरोप है कि पुलिस ने गेट नंबर सात, आठ और दस को कब्जे में ले लिया है। हालांकि पुलिस ने छात्रों के ऐसे आरोप को खारिज कर दिया है। जामिया के मेट्रो स्टेशन से लेकर कैंपस के बाहरी हिस्से में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात है। जिसमें अर्धसैनिक बल की कई कंपनी तैनात है।

दरवाजे को लोहे की टिन शेड से पूरी तरह ढका
वहीं आंदोलनकारी छात्रों के समर्थन में आयोजित होने वाला प्रस्तावित मार्च बीएनएसएस की धारा 163 लागू होने के चलते नहीं हो सका। ओखला हेड पर सुरक्षा कर्मियों को तैनात कर दिया गया। जामिया कैंपस के अंदर अवैध प्रवेश को रोकने के लिए जामिया प्रशासन बाउंड्री वॉल से लेकर दरवाजों की किलेबंदी में जुटा है। मंगलवार को 4सी गेट के हिस्से को लोहे की टिन शेड से पूरी तरह ढक दिया गया है। साथ ही लोहे की ग्रिल को उखाड़कर कोई अंदर दाखिल न हो सकें उसके लिए ग्रिल के आसपास दीवार बना दी गई है। साथ ही बाउंड्री वॉल को भी ऊंचा किया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरों की संख्या को बढ़ाया जा रहा है।

इमारत पर कब्जे का दावा गलत
वहीं छात्रों ने जामिया प्रशासन के राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र विभागों की इमारतों पर कब्जा कर ताले लगाने के दावे को सिरे से खारिज कर दिया। छात्रों का कहना है कि उन्होंने विभाग की गलियारे में डेरा डाल रखा है। विभागों पर कोई कब्जा नहीं किया है। मंगलवार को भी छात्रों से बातचीत के लिए शिक्षकों की एक टीम आई थी। छात्र संघ चुनाव का कार्यक्रम जारी होने के बाद ही आंदोलन को खत्म करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed