Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Plot to attack Instagram influencer foiled

इन्फ्लुएंसर पर हमले की साजिश नाकाम: गैंगस्टर राशिद के गिरोह से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार, पांच पिस्टल बरामद

Fri, 20 Nov 2026 04:04 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Fri, 20 Nov 2026 04:04 PM IST
सार
Register For Event

इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर को रंगदारी के लिए धमकाने की साजिश नाकाम की। गैंगस्टर राशिद केबलवाला गिरोह के दो आरोपी और एक नाबालिग हिरासत में लिए गए। पांच पिस्टल बरामद हुईं।

विज्ञापन
Plot to attack Instagram influencer foiled
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर को रंगदारी के लिए धमकाने और उस पर गोलीबारी कर दहशत फैलाने की साजिश को दिल्ली पुलिस ने नाकाम कर दिया है। पुलिस ने गैंगस्टर राशिद केबलवाला गिरोह से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनके एक नाबालिग साथी को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों के पास से पांच अर्ध-स्वचालित पिस्टल और 11 कारतूस बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त उत्कर्ष ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि हजरत निजामुद्दीन थाना क्षेत्र में एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को निशाना बनाकर गोलीबारी की जा सकती है। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए बृहस्पतिवार को निजामुद्दीन बस्ती से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी लोनी के रहने वाले हैं और दिल्ली के एक गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे। इनके साथ मौजूद नाबालिग साथी को भी पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, इन्फ्लुएंसर को करीब 10 दिन पहले रंगदारी के लिए फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को राशिद बताया था और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। जांच के दौरान आरोपियों के मोबाइल फोन से एक वीडियो भी मिला है, जिसमें वे धमकी देते नजर आ रहे हैं। वीडियो में राशिद केबलवाला गिरोह से जुड़े होने का दावा भी किया गया है। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों के नाम और इन्फ्लुएंसर से मांगी गई रंगदारी की रकम का खुलासा नहीं किया है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed