फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Northern Railway will run five special festival trains during Diwali and Chhath festivals

दिवाली-छठ पर रेलवे की बड़ी तैयारी: इस बार चलेंगी पांच विशेष ट्रेनें, दिल्ली-यूपी से बंगाल तक यात्रियों को राहत

Wed, 28 Oct 2026 08:43 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 28 Oct 2026 08:43 PM IST
सार
Register For Event

उत्तर रेलवे दिवाली और छठ पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ के लिए पांच त्योहार विशेष ट्रेनें चलाएगा। इनसे पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन
Northern Railway will run five special festival trains during Diwali and Chhath festivals
दिवाली-छठ पर रेलवे की बड़ी तैयारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर रेलवे द्वारा दिवाली और छठ पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पांच त्योहार विशेष ट्रेनें चलाएगा। इनसे पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल की ओर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। इनमें लुधियाना से सहरसा, दरभंगा, गया और कोलकाता के लिए ट्रेन चलाई जाएंगी। वहीं, सरहिंद से सहरसा के बीच अनारक्षित विशेष ट्रेन का संचालन होगा। कुछ ट्रेनें तीन-तीन फेरे लगाएंगी, जबकि कुछ का संचालन एक-एक फेरे के लिए निर्धारित किया है।

विज्ञापन


रेलवे के अनुसार, लुधियाना से सहरसा और दरभंगा के लिए ट्रेनें नवंबर के पहले सप्ताह से चलेंगी। गया और कोलकाता के लिए भी ट्रेनें की व्यवस्था की गई है। इनके रास्ते में अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर और समस्तीपुर सहित कई प्रमुख स्टेशन आएंगे। गाड़ी संख्या 04656/04655 लुधियाना-सहरसा-लुधियाना आरक्षित ट्रेनें दोनों दिशाओं में तीन-तीन फेरे लगाएगी। लुधियाना से सहरसा के लिए यह ट्रेन 6, 9 और 11 नवंबर को चलेगी। वापसी में सहरसा से लुधियाना के लिए 8, 11 और 13 नवंबर को इसका संचालन निर्धारित है। इसी तरह गाड़ी संख्या 04662/04661 लुधियाना-दरभंगा-लुधियाना ट्रेन लुधियाना से 7, 10 और 11 नवंबर को चलेगी। दरभंगा से लुधियाना के लिए वापसी सेवा 8, 11 और 12 नवंबर को निर्धारित है।
विज्ञापन


गया और कोलकाता के लिए एक-एक फेरा
गाड़ी संख्या 04664/04663 लुधियाना-गया-लुधियाना आरक्षित ट्रेनें लुधियाना से 12 नवंबर को चलेगी, जबकि गया से वापसी सेवा 13 नवंबर को निर्धारित है। लुधियाना से ट्रेन सुबह 6:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 8 बजे गया पहुंचेगी। वापसी में गया से सुबह 11 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 12:50 बजे लुधियाना पहुंचेगी। इसी तरह, गाड़ी संख्या 04666/04665 लुधियाना-कोलकाता-लुधियाना आरक्षित ट्रेनें लुधियाना से 6 नवंबर और कोलकाता से 7 नवंबर को चलेगी। त्योहारों के दौरान सामान्य श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए गाड़ी संख्या 04528/04527 सरहिंद-सहरसा-अंबाला कैंट अनारक्षित विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। सरहिंद से सहरसा के लिए यह ट्रेन 5, 9 और 12 नवंबर को चलेगी। वापसी में सहरसा से अंबाला कैंट के लिए 6, 10 और 13 नवंबर को इसका संचालन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed