{"_id":"6a886532c1daeb0ec00af1f0","slug":"the-thrill-of-football-on-display-in-the-knockouts-grnoida-news-c-23-1-lko1064-103809-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नॉकआउट में दिखा फुटबॉल का रोमांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नॉकआउट में दिखा फुटबॉल का रोमांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नॉकआउट में दिखा फुटबॉल का रोमांच
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सीबीएसई की ओर से गौतमबुद्ध नगर में चल रही सात दिवसीय नॉर्थ जोन-1 सीबीएसई क्लस्टर बालक फुटबॉल चैंपियनशिप में शुक्रवार को करीब 50 टीमों के बीच मुकाबले खेले गए। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर इकोटेक-11 स्थित उमा पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में नॉकआउट मुकाबलों में खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन किया।
अंडर-14 वर्ग में एपीजे स्कूल नोएडा ने 2-0, समरविले स्कूल ग्रेटर नोएडा ने 8-0, एमिटी इंटरनेशनल स्कूल वसुंधरा ने 3-0, सेंट फ्रांसिस स्कूल इंदिरापुरम ने 4-0 और दिल्ली पब्लिक स्कूल राज नगर ने 1-0 से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। मुकाबलों में खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल के साथ रक्षापंक्ति में भी शानदार तालमेल दिखाया। अंडर-17 वर्ग में कृष्णा पब्लिक स्कूल मेरठ ने 3-0, उत्तराखंड पब्लिक स्कूल नोएडा ने 3-0, ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल ने 5-0, जेजेएस ग्लोबल स्कूल ने 5-0 और शेओरान इंटरनेशनल स्कूल ने 5-0 से मुकाबले अपने नाम किए।
वहीं अंडर-19 वर्ग में मॉडर्न स्कूल नोएडा ने 3-1, बिलबोंग हाई इंटरनेशनल स्कूल नोएडा ने 4-1, द खेतान स्कूल ने 4-0 और श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल मोहन नगर ने 2-1 से जीत हासिल कर अगले दौर में जगह बनाई। प्रतियोगिता के तकनीकी निदेशक शिवालक राज और स्कूल के फुटबॉल कोच अंकित भाटी ने बताया कि विभिन्न आयु वर्गों में मुकाबले लगातार रोमांचक हो रहे हैं। नॉकआउट दौर में पहुंचने के लिए टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। विद्यालय के चेयरमैन विपिन भाटी और प्रधानाचार्य सुनीता शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।