फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Seva Jyoti Yatra event at Expo Mart, Greater Noida

भाजपा का सेवा संकल्प अभियान: गुरुग्राम में शाह, ग्रेनो में नड्डा, गाजियाबाद में राजनाथ कार्यक्रम में हुए शामिल

Wed, 07 Oct 2026 11:36 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: Vijay Singh Pundir Updated Wed, 07 Oct 2026 11:36 AM IST
सार
Register For Event

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे कर लिए। इस मौके पर दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां पीएम मोदी ने देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित किया।

विज्ञापन
Seva Jyoti Yatra event at Expo Mart, Greater Noida
भाजपा का सेवा संकल्प अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री व भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पीएम मोदी की सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्रेटर नोएडा में आयोजित 'विकसित भारत संकल्प सभा - सेवा ज्योति यात्रा' में हिस्सा लिया। उनके साथ में प्रभारी मंत्री ब्रजेश सिंह, सांसद डॉ. महेश शर्मा व अन्य जन प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली कार्यक्रम को संबोधित किया।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे कर लिए। इस मौके पर दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां पीएम मोदी ने देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि सात अक्तूबर 2001 को जब उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी, तब उन्होंने नहीं सोचा था कि एक दिन सार्वजनिक जीवन में यह पड़ाव भी आएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज सरकार के प्रमुख के तौर पर देश की सेवा करते हुए 25 साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने इसे जनता के लगातार मिल रहे आशीर्वाद का परिणाम बताया और भाजपा, एनडीए तथा लोकतंत्र में आस्था रखने वाले लोगों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने 140 करोड़ भारतवासियों के लिए प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि उनकी प्रार्थना है कि परमात्मा उन्हें इतनी शक्ति दें कि वह देश के लिए और अधिक ऊर्जा के साथ काम कर सकें और दिन-रात देशवासियों समेत सभी लोगों की सेवा कर सकें। पीएम मोदी ने कहा कि आज वह जो कुछ भी हैं, उसमें सबसे बड़ा योगदान जनता जनार्दन का है।

Trending Videos

Seva Jyoti Yatra event at Expo Mart, Greater Noida
भाजपा का सेवा संकल्प अभियान - फोटो : अमर उजाला

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज गाजियाबाद में, सेवा ज्योति यात्रा में हुए शामिल
भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को घंटाघर रामलीला मैदान में प्रधानमंत्री के भाषण का सीधा प्रसारण दिखाया। कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उनके सांसद अतुल गर्ग मंत्री नरेंद्र कश्यप व सभी विधानसभा क्षेत्र के विधायक मौजूद रहे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कार्यक्रम में कहा, "उनके (पीएम मोदी) जीवन में राजनीति का अर्थ ये था कि राजनीति केवल सरकार बनाने के लिए नहीं की जानी चाहिए बल्कि राजनीति करनी चाहिए तो देश बनाने के लिए राजनीति करनी चाहिए। राजनीति दो शब्दों से बना है राज और नीत, नीत संस्कृत के नए धातु से बना है जिसका अर्थ होता है ले जाना। मैं विश्वास के साथ कहता हूं कि मोदी जी के आने से पहले, 2014 के पहले यह राजनीति शब्द अपना अर्थ भी खो चुका था। मोदी जी ने सिद्ध कर दिया है कि राजनीति केवल सरकार बनाने का माध्यम नहीं है बल्कि देश बनाने का माध्यम है क्योंकि उन्होंने  सेवा भाव से राजनीति की है।'

Seva Jyoti Yatra event at Expo Mart, Greater Noida
गुरुग्राम में अमित शाह - फोटो : ANI

गुरुग्राम में गृह मंत्री अमित शाह
गुरुग्राम में ‘विकसित भारत संकल्प सभा-सेवा ज्योति यात्रा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल हुए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संबोधित किया।

वहीं, कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, '7 अक्टूबर का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक प्रकार से स्वर्णिम दिन है। लगातार 25 साल सीएम और पीएम बने रहने का रिकॉर्ड बनाया है और वो व्यक्ति पीएम मोदी हैं।  जब भी भारत का इतिहास लिखा जाएगा ये 25 साल स्वर्णिम अक्षरों से लिखा जाएगा। ये 25 साल में गरीबी से मुक्ति, सुरक्षित भारत, धारा 370 हटाना, नक्सलवाद समाप्त करना। 25 करोड़ गरीबों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाना। ये यात्रा भारत कल्याण, गरीब कल्याण, भारत गौरव की यात्रा है और इस यात्रा को यादगार बनाने के लिए देशभर, हर जिले में ये सेवा ज्योति यात्रा आयोजित की है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed