{"_id":"6a99989c4f783a021f07d35a","slug":"road-to-be-constructed-over-gaur-underpass-traffic-will-be-disrupted-grnoida-news-c-23-1-lko1064-105009-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गौड़ अंडरपास के ऊपर बनेगी सड़क, ट्रैफिक रहेगा बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गौड़ अंडरपास के ऊपर बनेगी सड़क, ट्रैफिक रहेगा बाधित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। दीपावली से पहले गौड़ अंडरपास शुरू करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ग्रेनो वेस्ट को नोएडा से जोड़ने वाली सड़क का निर्माण शुरू करेगा। इसके लिए मुख्य सड़क के करीब 50 प्रतिशत हिस्से को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद किया जाएगा। जाम की आशंका को देखते हुए प्राधिकरण ने ट्रैफिक पुलिस से डायवर्जन में सहयोग के लिए पत्र लिखा है।
वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर ने बताया कि अंडरपास के ऊपर की सड़क बनाने का काम करीब एक महीने तक चलेगा। सड़क को अंतिम रूप देने के लिए बड़े हिस्से को बंद करना पड़ेगा। शुक्रवार सुबह बैरिकेडिंग कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। गौड़ चौक से रोजाना बड़ी संख्या में लोग नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की ओर आवाजाही करते हैं। ऐसे में वाहनों का दबाव बढ़ने पर जाम की स्थिति बन सकती है। लोगों को कम से कम असुविधा हो, इसके लिए आंशिक डायवर्जन कर वाहनों की आवाजाही कराई जाएगी। डीसीपी ट्रैफिक को भेजे पत्र में निर्माण स्थल के आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने की मांग की गई है।
वाहन चालकों से गौड़ चौक की ओर जाने के लिए जाम से बचने के लिए आसपास के वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की गई है। कार्यस्थल के पास तैनात यातायात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने की भी अपील की गई है। इससे यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने में मदद मिलेगी।