{"_id":"6a886422db8712dd7f07e537","slug":"noida-super-kings-turned-the-match-around-with-anirveshs-aggressive-approach-noida-news-c-1-noi1095-4635080-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अनिर्वेश के तूफानी तेवर से नोएडा सुपर किंग्स ने पलटा मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अनिर्वेश के तूफानी तेवर से नोएडा सुपर किंग्स ने पलटा मैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- अंतिम ओवर में 15 गेंदों पर नाबाद 34 रन ठोककर दिलाई तीन विकेट से रोमांचक जीत
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। उत्तर प्रदेश टी20 लीग के नौवें मुकाबले में नोएडा सुपर किंग्स ने रोमांचक मुकाबले में गोरखपुर लायंस को तीन विकेट से हरा दिया। लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में बृहस्पतिवार को खेले गए मुकाबले का फैसला अंतिम ओवर में हुआ। इंपैक्ट प्लेयर अनिर्वेश चौधरी ने 15 गेंदों पर नाबाद 34 रन की तूफानी पारी खेलकर नोएडा को जीत दिलाई।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गोरखपुर लायंस ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 185 रन बनाए। कप्तान आर्यन जुयाल 21 रन बनाकर 72 के स्कोर पर आउट हुए। अभय प्रताप सिंह ने 70 और सिद्धार्थ यादव ने 51 रन की शानदार पारियां खेलीं। नोएडा की ओर से बॉबी यादव ने 48 रन देकर चार विकेट और कार्तिक सिद्धू ने 28 रन देकर तीन विकेट लिए। 186 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नोएडा सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शोएब सिद्दीकी चौथे ओवर में सात रन बनाकर आउट हुए। 10 ओवर में नोएडा ने तीन विकेट खोकर 76 रन बनाए। इसके बाद आदित्य शर्मा और अन्य बल्लेबाजों ने टीम को संभाला। चौथे विकेट के लिए हुई महत्वपूर्ण साझेदारी ने नोएडा को मुकाबले में वापस ला दिया। अंतिम ओवर में नोएडा को जीत के लिए 18 रन की जरूरत थी। दबाव के बीच अनिर्वेश चौधरी ने लगातार आक्रामक शॉट लगाकर मैच का रुख पलट दिया। उन्होंने दो चौके और तीन छक्कों की मदद से 15 गेंदों पर नाबाद 34 रन बनाए। नोएडा ने एक गेंद शेष रहते सात विकेट पर 186 रन बनाकर जीत दर्ज की। तीन मैचों में दो जीत के साथ नोएडा चार अंक लेकर अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है।