{"_id":"6ae1f1691983ddb1340f26ca","slug":"lecture-on-environmental-conservation-and-sustainable-development-noida-news-c-23-1-lko1064-110439-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पर्यावरण संरक्षण पर व्याख्यान का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पर्यावरण संरक्षण पर व्याख्यान का आयोजन
विज्ञापन
फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोेएडा। नॉलेज पार्क स्थित आईटीएस कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से व्याख्यान का आयोजन किया गया। प्रो. मनोज कुमार गुप्ता ने प्रकृति के चार प्रमुख घटकों भौतिक जगत, वनस्पति जगत, जीव-जंतु जगत और मानव जगत के पारस्परिक संबंधों तथा पर्यावरणीय संतुलन में उनकी भूमिका के बारे में बताया। उन्होंने प्राकृतिक संसाधनों के अनियंत्रित उपयोग, संसाधनों के क्षरण और प्रदूषण से उत्पन्न चुनौतियों पर चर्चा करते हुए इनके समाधान के लिए जिम्मेदार व्यवहार अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को आवश्यकता के अनुसार संसाधनों का उपयोग करने, अति उपभोग से बचने तथा दैनिक जीवन में पर्यावरण-अनुकूल आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सतत विकास का उद्देश्य प्रकृति का संरक्षण करने के साथ मानव, परिवार और समाज के बीच सामंजस्य स्थापित करना भी है। 100 शब्दों की खबर 5 शब्दों की हेडिगं के साथ