{"_id":"6a9d8e14d2363cddc70731bd","slug":"gfds-grnoida-news-c-1-noi1095-4696111-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 10 लाख के आभूषण चोरी के आरोप में घरेलू सहायिका और पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 10 लाख के आभूषण चोरी के आरोप में घरेलू सहायिका और पति गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-पश्चिम बंगाल के निवासी हैं दंपती, पति के साथ मिलकर दिया घटना को अंजाम
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले एक दंपती को गिरफ्तार किया है। महिला जिस घर में घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी, उसने वहीं पति के साथ मिलकर आभूषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों को नोएडा सिटी सेंटर के पास से हिरासत में लेकर चोरी के आभूषण बरामद किए।
गिरफ्तार आरोपी नजमा परवीन (28) और पति इकरामुल मियां (32) मूल रूप से पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के सीतलकुची के निवासी हैं। वर्तमान में दोनों सेक्टर-49 थानाक्षेत्र के अगाहपुर गांव में किराये के मकान में रह रहे थे। पूछताछ में नजमा ने बताया कि वह एक घर में घरेलू सहायिका का काम करती थी। इसी दौरान उसने पति के साथ मिलकर घर से आभूषण चोरी किए। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। जिसके बाद आरोपियों को दबोचा। थाना प्रभारी डीपी शुक्ला ने बताया आरोपियों के पास से चोरी हुए आभूषण भी बरामद कर लिए गए जिनकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये है।