{"_id":"6a905c22cf09dac3d903ed06","slug":"fdgsfdg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-104390-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मीडिएशन फॉर द नेशन 3.0 की हुई शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मीडिएशन फॉर द नेशन 3.0 की हुई शुरुआत
विज्ञापन
(अदालत से)
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिला कानूनी सेवाएं प्राधिकरण ने अदालतों में लंबित मामलों के आपसी सहमति से निपटारे के लिए ‘मीडिएशन फॉर द नेशन 3.0’ अभियान शुरू किया है। दिसंबर तक चलने वाले अभियान का उद्देश्य मध्यस्थता के जरिए अधिक से अधिक उपयुक्त मामलों का शांतिपूर्ण समाधान कर लोगों को त्वरित न्याय दिलाना है।
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण (डीएलएसए) की सचिव शिवानी रावत यह अभियान मध्यस्थता प्रक्रिया को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत वैवाहिक विवाद, मोटर दुर्घटना दावा मामले, घरेलू हिंसा से संबंधित मामले, चेक बाउंस (धारा-138 एनआई एक्ट), वाणिज्यिक एवं व्यापारिक विवाद, सेवा संबंधी मामले, समझौता योग्य आपराधिक मामले, उपभोक्ता विवाद मामले, जिनमें समझौते की संभावना हो, उन्हें मध्यस्थता के लिए चिन्हित किया जाएगा।