फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgsfd

Noida News: अनियंत्रित पिकअप एक्सप्रेसवे पर पलटी, तीन लोग बाल-बाल बचे

Mon, 24 Aug 2026 06:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
dfgsfd
अनियंत्रित पिकअप एक्सप्रेसवे पर पलटी, तीन लोग बाल-बाल बचे
विज्ञापन

- डैश कैमरे में कैद हुआ हादसा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-135 के पास तेज रफ्तार पिकअप को ओवरटेक करना उस समय भारी पड़ गया, जब अनियंत्रित पिकअप सड़क के बीचोंबीच पलट गई। हादसे में पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि पास से गुजर रही कार में सवार तीन लोग सुरक्षित बच गए। पूरी घटना कार में लगे डैश कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हरियाणा के सेक्टर-79 निवासी अमित कुमार के मुताबिक वह कार से दिल्ली से लौट रहे थे। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-135 स्थित एडवांट बिल्डिंग के सामने उनकी कार दाहिनी लेन में चल रही थी। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आई पिकअप के चालक ने उनकी कार को ओवरटेक करने का प्रयास किया। ओवरटेक के दौरान पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर लहराने लगी। कुछ ही सेकंड में वाहन बीच सड़क पर पलट गया। अमित ने घटना की शिकायत एक्सप्रेसवे थाना पुलिस से की। एसीपी राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed