फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A fire broke out in Noida's Sector 125; firefighters have reached the scene

नोएडा: एमिटी यूनिवर्सिटी के बाहर फटे कई एलपीजी सिलिंडर, पांच दुकानें जलीं, एक की मौत

Sun, 25 Oct 2026 03:14 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sun, 25 Oct 2026 03:14 AM IST
सार
Register For Event

घटनास्थल पर दमकलकर्मी की टीम पहुंच गई है और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। सिलिंडर में विस्फोट के कारण हुए इस हादसे से अफरा-तफरी का माहौल है। 

विज्ञापन
A fire broke out in Noida's Sector 125; firefighters have reached the scene
सिलिंडर फटने से लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा में एमिटी यूनिवर्सिटी के बाहर कोतवाली सेक्टर-126 क्षेत्र के रायपुर गांव में राधा बल्लभ मंदिर के पास शनिवार दोपहर एलपीजी सिलिंडर धमाकों से अफरातफरी मच गई। स्नैक्स और अन्य सामान की दुकानों में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। एक के बाद एक आठ सिलिंडरों में धमाकों से आग की लपटों ने आसपास की पांच दुकानों को चपेट में ले लिया। हादसे में एक दुकान में काम करने वाले हमीरपुर हिमाचल प्रदेश निवासी साहिल शर्मा की मौत हो गई। उनका शव दुकान के अंदर मिला। पांचों दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जल गया।

विज्ञापन


मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि राधा बल्लभ मंदिर के पास कई दुकानें हैं। इनमें चार दुकानें एक तरफ और एक दुकान दूसरी तरफ बनी हुई हैं। शनिवार दोपहर तीसरी दुकान में मरम्मत और रेनोवेशन का काम चल रहा था। आशंका है कि दोपहर करीब 1:30 बजे वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी से आग भड़क गई। कुछ ही देर में दुकान के अंदर आग की लपटें उठने लगीं। दुकानों में रखे सिलिंडरों में विस्फोट शुरू हो गए। धमाकों के बाद आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास की चार अन्य दुकानों तक फैल गई।
विज्ञापन


घटना के समय पांचों दुकानों के अंदर और बाहर करीब 20 लोग मौजूद थे। आग तेजी से फैलती देख लोग जान बचाने के लिए बाहर की ओर भागे। दुकान में काम कर रहे चार लोग किसी तरह बाहर निकल आए। हालांकि दुकान में काम करने वाले साहिल अंदर ही फंस गए। धुआं भरने से दुकान में ही बेहोश हो गए। आग बुझने के बाद दमकलकर्मियों ने दुकान के अंदर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान किनारे दीवार से सटा साहिल का शव मिला। उनका शरीर 70 प्रतिशत से अधिक झुलस चुका था। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, अन्य लोगों के घायल होने की सूचना नहीं है। वहीं प्रत्यक्षदर्शी वसीम ने कुछ लोगों को मामूली चोटें आने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवकाश के कारण कम थी भीड़, रोज सैकड़ों छात्र आते हैं
स्थानीय लोगों के मुताबिक, मंदिर के पास बनी दुकानों को कैफेटेरिया के रूप में विकसित किया गया है। यहां आसपास के निजी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के सैकड़ों विद्यार्थी रोजाना आते हैं। शनिवार और रविवार को ज्यादातर कॉलेजों में अवकाश होने के कारण उस समय सामान्य दिनों की तुलना में भीड़ कम थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि हादसा किसी सामान्य कार्यदिवस पर होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

छह गाड़ियों ने पाया काबू
आग की सूचना मिलते ही अगिनशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। घटनास्थल पर 12 दमकल गाड़ियों के पहुंचने की जानकारी दी गई, जबकि आग बुझाने के अभियान में छह गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया। बचाव कार्य के बीच दमकलकर्मियों ने दुकानों में रखे आठ सिलिंडरों को सुरक्षित बाहर निकालाा।

दावे दो, जांच जारी
मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि तीसरी दुकान में रेनोवेशन के दौरान वेल्डिंग की जा रही थी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इसी दौरान निकली चिंगारी से आग भड़क गई थी। वहीं प्रत्यक्षदर्शी वसीम ने दुकान में बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात कही है। अग्निशमन विभाग दोनों दावों की जांच कर रहा है। 


दूर तक दिखा धुएं का गुबार
आग इतनी भीषण थी कि धुएं का गुबार दूर से दिखाई दे रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विस्फोटों की आवाज भी दूर तक सुनाई दी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने आग की लपटों और धुएं के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किए। आग के कारण आसपास के लोगों को काफी देर तक परेशानी का सामना करना पड़ा। 

पहले भी हो चुके हैं हादसे

  • अप्रैल 2026 : सेक्टर-80, ककराला में प्लास्टिक और कबाड़ के गोदाम में आग
  • मई 2026 : सेक्टर-56, सेक्टर-75 और सेक्टर-63: बीपीसीएल सोसाइटी, फ्यूटेक गेटवे सोसाइटी के फ्लैटों और फैक्टरी में आग
  • जून 2026 : सेक्टर-119, अरण्या सोसाइटी के 21वीं मंजिल के फ्लैट में एसी     में धमाके के बाद आग।
  • जुलाई 2026 : मामूरा गांव में  पांच मंजिला इमारत में आग से दो लोगों की मौत।
  • सितंबर 2026 : सेक्टर-63, एफ-ब्लॉक में गारमेंट एक्सपोर्ट कंपनी की चौथी मंजिल  पर लगी आग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed