{"_id":"6a8e8453a70875654e06186f","slug":"ndmc-chairman-apologises-publicly-over-water-logging-issues-in-central-delhi-area-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में भारी बारिश से जलभराव: एनडीएमसी चेयरमैन ने मांगी माफी, बोले- मजबूत करेंगे सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में भारी बारिश से जलभराव: एनडीएमसी चेयरमैन ने मांगी माफी, बोले- मजबूत करेंगे सिस्टम
Wed, 26 Aug 2026 12:00 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:00 PM IST
एनडीएमसी चेयरमैन मनोज द्विवेदी ने कहा कि मैं एनडीएमसी इलाके के उन सभी लोगों से दिल से माफी मांगता हूं, जिन्हें 25 अगस्त 2026 को जल-जमाव की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एनडीएमसी चेयरमैन मनोज द्विवेदी ने 25 अगस्त को मध्य दिल्ली के कुछ इलाकों में जलभराव की घटनाओं से प्रभावित सभी नागरिकों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। उन्होंने स्वीकार किया कि इस बार जलभराव की समस्या को दूर करने में सामान्य से अधिक समय लगा, जबकि सामान्यतः ऐसी स्थिति 15-20 मिनट में ठीक हो जाती है।
विज्ञापन
मनोज द्विवेदी ने कहा, 'मैं एनडीएमसी इलाके के उन सभी लोगों से दिल से माफी मांगता हूं, जिन्हें 25 अगस्त 2026 को जल-जमाव की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ा। आम तौर पर हम 15-20 मिनट में जल-जमाव को हटा देते हैं। लेकिन हमारी पूरी कोशिशों के बावजूद कम से कम 3-4 इलाकों में पानी निकालने में घंटों लग गए। 2 घंटे से भी कम समय में 72 एमएम से ज्यादा बारिश हुई और यह बिल्कुल अप्रत्याशित था। लेकिन यह कोई बहाना नहीं हो सकता और भविष्य में ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए हमें अपने सिस्टम को मजबूत करना होगा।'
विज्ञापन