फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Metro services will operate normally all stations will remain open

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: दिल्ली मेट्रो चलेगी या नहीं, स्टेशनों का कैसा रहेगा हाल? डीएमआरसी ने साफ की स्थिति

Thu, 10 Sep 2026 10:15 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Thu, 10 Sep 2026 10:15 PM IST
सार
Register For Event

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान मेट्रो सेवाएं बंद होने की अटकलों को खारिज किया। सभी स्टेशन खुले रहेंगे और संचालन सामान्य रहेगा। दिल्ली मेट्रो म्यूजियम 11 से 13 सितंबर तक बंद रहेगा।

विज्ञापन
Metro services will operate normally all stations will remain open
दिल्ली मेट्रो - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

ब्रिक्स सम्मेलन के चलते 11 से 13 सितंबर के बीच मेट्रो सेवाएं बंद होने की अटकलों के बीच दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने स्थिति स्पष्ट की है। डीएमआरसी ने सोशल मीडिया पर कहा है कि सभी मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक खुले रहेंगे और संचालन सामान्य रूप से जारी रहेगा।

विज्ञापन

वैश्विक नेताओं के काफिलों के गुजरने के चलते लुटियन दिल्ली समेत राजधानी की कई सड़कें बंद रहेंगी। इस दौरान दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए निर्बाध रूप से यात्रा का साधन रहेगा। हालांकि, राजधानी में शुक्रवार को छुट्टी घोषित की गई है। वहीं, शनिवार और रविवार को छुट्टी होने के चलते यात्रियों की संख्या आम दिनों से कम होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएमआरसी ने कहा है कि जब तक विशेष रूप से कोई अन्य घोषणा नहीं की जाती, मेट्रो सेवाएं पहले की तरह चलती रहेंगी। यात्रियों से अपील की गई है कि वे अपडेट के लिए डीएमआरसी की वेबसाइट, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म या दिल्ली मेट्रो सारथी एप पर नजर बनाए रखें। 

विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो म्यूजियम 11 से 13 सितंबर तक रहेगा बंद
सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन स्थित दिल्ली मेट्रो म्यूजियम 11 से 13 सितंबर से रविवार तक बंद रहेगा। डीएमआरसी ने बताया कि म्यूजियम 14 सितंबर को अपने साप्ताहिक अवकाश के कारण बंद रहेगा और 15 सितंबर से दर्शकों के लिए फिर से खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed